- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हम जीवन भर के लिए एक बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं!
फ़िल्म रिलीज से पहले, विधु विनोद चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के बारे में बात करते हुए नज़र आये। विधु विनोद चोपड़ा ने धारा 377 लागू होने से पहले इस तरह की जानदार स्क्रिप्ट पर काम करने का एक बहादुर निर्णय लिया था।
पूछे जाने पर कि इस तरह की स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए किस तरह वह राज़ी हुए जब धारा 377 को समाज में स्वीकार्य भी नहीं गया था और कैसे इस तरह की स्क्रिप्ट पर काम करना एक बहादुर निर्णय था, तो विधु विनोद चोपड़ा ने बताया,”यह फिल्म विषय ‘धारा 377’ से परे है।
जब आप फ़िल्म देखेंगे तो आप महसूस करेंगे कि यह फिल्म दो लोगों के बारे में हैं, जो एक-दूसरे से प्यार करते है, यह फ़िल्म परिवार और परिवार के मूल्यों के बारे में है। हमने हमेशा सुनिश्चित किया है कि हमारी हर फिल्म के साथ हम समाज में एक संदेश दे सके, उदाहरण के तौर पर, फ़िल्म मुन्ना भाई में महात्मा गांधी ने समाज के लिए संदेश दिया था, और फ़िल्म 3 इडियट्स में भी एक संदेश था।
इस फ़िल्म के साथ भी हम जीवन भर के लिए एक बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे है कि हमारे पास एक ही जीवन है और हम ज़िन्दगी को भरपूर नहीं जी रहे है। और ऐसे में यह फ़िल्म निश्चित रूप से लोगों को अपनी चाह के अनुसार ज़िन्दगी जीने के लिए प्रेरित करेगी।”
फ़िल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। फ़िल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की कहानी भारत में विचित्र बातचीत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
एलजीबीटीक्यू समुदाय का प्रतिनिधित्व ग़ैरदिलचस्प मुद्दा रहा है और “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के साथ यह एक महान अवधारणा और सबक होगा जो सभी माता-पिता के साथ साझा किया जाएगा।
फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


