- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आईपीएल मैचेस में होगा ग्रीन प्रोटोकाल का पालन
ऐसा करने वाला इंदौर बनेगा देश का पहला शहर
इंदौर. इंदौर में आगामी 4 मई से आयोजित होने वाले आईपीएल के सभी मैचों में पर्यावरण संरक्षण के लिए 3-आर सिद्धांत के तहत ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। इंदौर में गत माह आयोजित 3-आर सिद्धांत पालन के संबंध में आयोजित विश्व सम्मेलन में की गई घोषणाओं के तहत ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन कराने वाला इंदौर देश का पहला शहर होगा। साथ ही इंदौर शहर इस दिशा में विश्व के समक्ष एक नया आदर्श भी प्रस्तुत करेगा।
यह जानकारी कलेक्टर निशांत वरवड़े ने आज कलेक्टर कार्यालय में यू.एन. इन्वयारमेंट, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन, किंग्स एलेवन पंजाब आदि के प्रतिनिधियों के साथ् मिलकर दी. इस अवसर पर यू.एन इन्वयारमेंट के राष्ट्रीय हेड अतुल बगई, किंग्स एलेवन पंजाब के सीईओ सतीष मेनन, ऑपरेशन हेड श्री अनंत सरकारिया, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन के सचिव मिलिन्द कनमड़ीकर, सीईओ श्री रोहित पंडित, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त निदेशक आर.के. गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा भी उपस्थित थे. कलेक्टर श्री वरवड़े ने बताया कि इंदौर में गत 9, 10 एवं 11 अप्रैल को आयोजित 3-आर सिद्धांत के पालन के संबंध में हुए विश्व सम्मेलन में की गयी घोषणा के तहत इंदौर में होने वाले आईपीएल मैचों में ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन कराया जायेगा. मैच के दौरान स्टेडियम में कचरे को रिसायकल, रिड्यूस और रियूज के सिद्धांत का पालन किया जायेगा. इसके लिए 72 बिन्दुओं का ग्रीन प्रोटोकॉल बनाया गया है. इस प्रोटोकॉल का जनसहयोग से मिलकर सभी लोग पालन करेंगे. इसके बाद शहर में होने वाले अन्य बड़े आयोजनों में भी इस प्रोटोकॉल का पालन कराया जायेगा. ग्रीन प्रोटोकॉल पालन के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन, किंग्स एलेवन पंजाब, दर्शक आदि मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे।
इंदौर नया आदर्श प्रस्तुत करेगा
यू.एन. इन्वयारमेंट के राष्ट्रीय हेड श्री अतुल बगई ने संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर देश में स्वच्छता में अव्वल है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इंदौर ने कलेक्टर श्री वरवड़े के मार्गदर्शन में एक और नई पहल की है। उन्होंने कहा कि ग्रीन प्रोटोकॉल लागू करवा कर इंदौर विश्व में एक नया आदर्श प्रस्तुत करेगा. इससे विश्व को पर्यावरण संरक्षण के लिए नया संदेश मिलेगा. लोगों में इस दिशा में चेतना जागृत होगी.
क्रिकेटर भी देंगे स्वच्छता का संदेश
4 मई से होने वाले आईपीएल के मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब और अन्य टीमों के खिलाड़ी ‘ग्रीन इंदौर, क्लीन इंदौरÓ का सन्देश देते नजऱ आएंगे। इंदौर में मैच के दौरान 3-आर कांसेप्ट का पालन कराए जाने को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब के अधिकारियों ने भी ख़ुशी जाहिर की. किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन और ऑपरेशन हेड अनंत सरकारिया ने इस प्रोटोकॉल के बारे में पालन के लिए पूरी सहमति दी. उन्होंने कहा कि हमारे टीम द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा. इंदौर में इस तरह की पहल के बाद देश के दूसरे शहरों में भी एक सन्देश जाएगा.
कम से कम होगा प्लास्टिक का उपयोग
एमपीसीए के सचिव श्री मिलिंद कनमडीकर ने कहा कि इस तरह के कार्यों से शहर में एक सकारात्मक सन्देश जाएगा. मैच के दौरान खिलाड़ी भी इस बात का सन्देश लोगों को देंगे7 उन्होंने कहा कि लोगों को प्रेरित करने के लिए एसोसिएशन अब सभी मैच में इसकी व्यवस्था करेगा. एमपीसीए के सीइओ श्री रोहित पंडित ने इस मौके पर कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को इसके लिए ज्यादा समय नहीं मिला लेकिन बावजूद इसके कम से कम दिनों में इसके लिए बेहतरीन तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि मैदान में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो इसका ख्याल रखा जाएगा7 ग्रीन प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराने के सभी संभव प्रयास किये जायेंगे. प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त निदेशक श्री आर.के. गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में बने नियमों एव कानूनों की जानकारी दी।


