- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आनंद का जादू देख दर्शक चमत्कृत
इंदौर. ये कोई फरमाइशी प्रोग्राम नहीं है, ये तो जादू है. रविन्द्र नाट्य गृह मे जब हवामे आश्र्यजनक रूप से लटकी लड़की को देख एक दर्शकों की प्रतिक्रिया के जवाब में जादूगर आनंद ने जब उक्त बात कही, तो सबने तालियां बजा दीं. दरअसल ये जादू का आयटम इतना जबरदस्त था, कि किसी को विश्वास ही नहंींं हो रहा था कि मंच पर ऐसा कौतूहल भी हो सकता है. अविश्वसनीय को अपनी आंखों के सामने देख दर्शकों ने कमेंट्स किया कि लड़की के सामने से हटिए. लोगों को लग रहा था कि आनंद लड़की के पास खड़े होकर उसे कोई सपोर्ट दे रहे हैं. दर्शकों की प्रतिक्रिया सुन आनंद लड़की को हवा में ही लटका छोड़ सामने आ गए. उनका ये अंदाज लोगों को और भी पसंद आया. तो कभी भारी भरकम हाथी को जादूगर आनंद ने पलक झपकते ग़ायब कर दिया. दर्शक अंत तक सोचते रह गया आखऱि इतना बड़ा विशाल जीवित हाथी गया तो गया कहाँ. जादूगर आनंद ने जोर देकर कहा कि वे जो दिखाते हैं, वही सच होता है. कोई ये न समझे कि मंच को नीचे काट कर उसमें कोई सुरंग बनाई गई है. उन्होंने कहा कि ये जादू मेरे हाथों का कमाल है और इसी के चलते शो के दौरान पूरे समय एकाग्रचित्त दर्शक बाहर की दुनिया भूल जाते हंै. आनंद ने कहा दर्शकों की तालियां उन्हें हमेशा उर्जावान रखतीं हैं. जादू उनके खून में है और जब तक उनके शरीर में सांसे हैं, तब तक वे जादू दिखाते रहना चाहते हैं.


