- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
आनंद जैन कासलीवाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
इंदौर. नेशनल ह्मूमन राईट्स प्रिजर्वेशन फाउण्डेशन (राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संस्थान) द्वारा आनंद जैन कासलीवाल इंदौर को संगठन को गतिशील बनाने, अत्याचारों की रोकथाम एवं मानवाधिकारों की रक्षार्थ निस्वार्थ भाव से कार्य करने हेतु नेशनल ह्मूमन राईट्स प्रिजर्वेशन फाउण्डेशन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ज्ञातव्य है कि श्री कासलीवाल विगत दो वर्षो से संस्था के जिलाध्यक्ष का पद भार संभाल रहे थे और उनके कार्यो को देखते हुए फाउण्डेशन ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा।
श्री कासलीवाल के मनोनयन पर इंदौर जैन समाज व समाज की समस्त संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा सर्वश्री दिलीप राजपाल, संजय जैन, जितेन्द्र जैन, राहुल निहोरे, संजय शाह, नवीन सोनी, गोविन्द गेलड़ा, बालकिशन मांदल, विजय गोयल, संतोष गोयल, खुर्शीद मन्सूरी, सरफराज चौधरी आदि ने उन्हें बधाई दी।


