- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
आम के शौकीनों ने चखे और खरीदे हापुस
मराठी सोशल ग्रुप का मेंगो जत्रा का प्रारंभ

इंदौर. हापुस आम का मेला, मेंगो जत्रा शुक्रवार से शहर में शुरू हुआ. सुबह 9 बजे मुख्य अतिथियों, आयोजक मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के सदस्यों और शहरवासियों की उपस्थिति में पूजा पाठ के बाद मेले का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह व ह्दय शल्य चिकित्सक डॉ. मनीष पोरवाल मौजूद थे.
गांधी हॉल स्थित पोत्दार प्लाज़ा में 18 मई से शुरू हुआ मेंगो जत्रा रविवार 20 मई तक जारी रहेगा। यहां महाराष्ट्र के 20 से अधिक आम उत्पादक करीब 40 हजार दर्जन हापुस आम लेकर आए हैं। शहरवासी सीधे ही इन आम उत्पादकों से ये हापुस आम ले सकते हैं। जत्रा सुबह 9 से रात 9 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा. सभी के लिए प्रवेश और पार्किंग निशुल्क है. जत्रा का शुभारंभ करते हुए आयुक्त आशीष सिंह ने कहा- मेंगो जत्रा एक अनूठा आयोजन हैै. ना सिर्फ इसलिए कि यहां आम मिलते हैं बल्कि इसलिए भी की सोशल मीडिया के जमाने में इस तरह के कार्यक्रम देखने को नहीं मिलते जहां लोग इकत्रित होते हों. आम से मेरा खास लगाव है क्योंकि लखनउ जिले की जिस जगह से का रहने वाला हूं वहां दशहरी आम बहुत होता है. मराठी सोशल ग्रुप के सामाजिक सरोकार वाले कामों के लिए भी मैं हमेशा तैयार हूं. डॉ. मनीष पोरवाल ने कहा मेंगो जत्रा में पहली बार आने का मौका मिला है लेकिन दीपावली के पहले लगने वाले मुख्य जत्रा के तीनों दिन मैं आाता हूं.
नाममात्र पर चखने की व्यवस्था
मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया- शुभारंभ कार्यक्रम के बाद से ही जत्रा में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. हापुस आम के साथ आम से बने उत्पादों को भी लोगों ने पसंद किया. ग्रुप द्वारा नाममात्र के शुल्क पर हापुस आम चखने की व्यवस्था भी की गई है. मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के जयंत लोखंडे और मोहन इंग्ले ने बताया मेहमानों को यहां आने और पार्किंग की कोई समस्या ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. मेहमानों के लिए जत्रा में प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह नि:शुल्क है. जत्रा स्थल पर एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है.


