- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
इंजीनियरिंग छात्र बनाएंगे आई फोन की एप्लीकेशन
आईआईएसटी में आईओएस लैब का शुभारंभ
इन्दौर. आईआईएसटी में आईओएस लैब शुरु की गई है. इस लैब में इंजीनियरिंग के छात्र एप्पल मोबाइल के लिए एप्लीकेशन बना सकेंगे.
इसके लिए तकनीकी सहायता एप्पल कंपनी के एक्सपर्ट देंगे. लैब का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन रोशन अग्रवाल एवं संरक्षक मुरलीधर अग्रवाल तथा ग्रुप डायरेक्टर जनरल अरुण एस भटनागर ने किया.
कॉलेज के डीन एकेडमिक एंड रिसर्च डॉ रघुवीर ने बताया कि आईओएस लैब से छात्र एप्पल मोबाईल के लिए नई एप्लीकेशन बना सकेंगे. हाल ही में एप्पल कपंनी ने एक्स्लेटर फैसीलिटी शुरु की है जिसमें वे डेवलपर्स को सपोर्ट करते है. इस लैब के जरीए वे अपने इनोवेटिव आइडिया दुनिया तक पहुंचा सकेंगे.
इस मौके पर कॉलेज की रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेल ने इनोवेशनल लेब बनाने की घोषणा भी की है।


