- Happy Birthday Sheena Chohan: Actress’s 6 Upcoming Releases — Versatile Characters & Roles to Watch Out For
- No one does franchises like Akshay Kumar and Welcome To The Jungle proves it
- एक टिकट, दो घंटे और ढेर सारे ठहाके… यही है 'वेलकम टू द जंगल'।
- दिलों को जोड़ने आ रही है मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी, टीज़र ने जीता दर्शकों का दिल
- The teaser of Max, Min and Meowzaki suggests a fresh, contemporary tale of love, family, inter-generational relationships and one unforgettable cat.
किसान भाईयों का हक दिलाकर रहेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न
इंदौर. भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक की शुरूआत भाजपा कार्यालय इंदौर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर व वन्दे मातरम् गीत गाकर संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व विधायक श्री भंवरसिंह शेखावत, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेमनारायण पटेल, श्री मधु वर्मा, नगर उपाध्यक्ष श्री कमल वाघेला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जीवनसिंह गेहलोद, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री वासुदेव पाटीदार, श्री राजाराम गोयल, श्री कंचनसिंह चौहान और महामंत्री चिन्टू वर्मा, श्री विष्णुप्रसाद शुक्ला ने की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री मुकेश जरिया ने बताया कि संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की ओर से जो भी कार्यक्रम आगामी तिथियों में आने वाले है। उनकी विस्तृत जानकारी आप सभी को देकर पूर्ववत कार्य पद्धति से उनका संपादन हमें करना है।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि अगर हमारी सरकार होती तो विगत दिनों में पाले की वजह से जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। उसका सर्वे करवाकर अब तक मुआवजा मिलना भी शुरू हो जाता। अब हमें किसान भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना है और पहले से भी अधिक सक्रियता के साथ उनका साथ देना है। यदि वर्तमान प्रदेश की सरकार समय रहते किसान भाईयों के हितों का ध्यान नहीं रखती है तो हमें किसान भाईयों की लड़ाई को पूरे दमखम के साथ सड़क पर लाने में नहीं हिचकिचायेंगे और किसान भाईयों का हक दिलाकर रहेंगे।
वर्तमान में जो सरकार बनी है वह समाज के सभी वर्गो को भ्रमित करके बनी है, उनके शीर्ष नेतृत्व ने कहा था कि जिस दिन हमारी सरकार बनेगी उस दिन से आप 10 दिन तक गिनना और हम 10 दिन में किसान भाईयों का कर्ज माफ कर देंगे और यदि हम ऐसा नहीं कर पाये तो हम हमारा मुख्यमंत्री बदल देंगे, लेकिन आज तक ना तो किसानां का कर्जा माफ हुआ है और ना ही उनके वादे अनुसार मुख्यमंत्री को बदला गया है। इसलिये अब हम सभी कार्यकर्ताओं को वर्तमान भ्रमित सरकार की चाल चलन पर कड़ी नजर बनाये रखना है और समय आने पर उसका सड़कों पर उतर कर किसान भाईयों के समर्थन में मूंहतोड़ जवाब देना है।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेमनारायण पटेल ने कहा कि हमारी केन्द्र में पहली बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी, जिसने किसानों के उत्थान के विषय में सोचा और उनका जीवन स्तर ऊचां उठाने के लिये तथा लागत मूल्य से किसान भाईयों को डेढ गुना लाभ मिले इसके लिये बुनियादी सुविधाओं को खड़ा किया गया। आज इसी के परिणाम स्वरूप पूरे देश में किसानों को ध्यान में रखकर सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव में मुख्य मुद्दा किसानों पर केन्द्रीत करके चुनाव लड़ रही है। जबकि देश आजाद हुए 70 वर्ष हो गये अभी तक किसी भी राजनैतिक दल का ध्यान किसान भाईयों पर नहीं गया था।
भारतीय जनता पार्टी तात्कालिक लाभ को छोड़कर बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है, जबकि अन्य राजनैतिक दल मतदाताआेंं को भ्रमिक करने का प्रयास कर रहे है। आज का मतदाता जागरूक है। इसलिये उन्हें भ्रमित नहीं किया जा सकता है और हमें पूरे दमखम के साथ अपना और अपने संगठन की विचारधारा से मतदाताओं को अवगत कराने की आवश्यकता है।
बैठक को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जीवनसिंह गेहलोद ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से श्री रामकिशोर शुक्ला, श्रीमती भारती पाटीदार, श्री महेश गांधी, श्री अनिल बौरासी, श्री मुकेश जरिया, श्री कयूमभाई टेलर, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, भाजपा के जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा के जिले के पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन श्री चिन्टू वर्मा ने किया एवं आभार श्री कमल वाघेला ने माना।


