- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जरूरत मंदों की सेवा करने वाले भाग्यशाली
संस्था बहुउद्देशीय का समरसता कार्यक्रम
इंदौर. नर सेवा ही नारायण सेवा है. जो परिस्थिति जन्य लोगों की मदद करते है उन पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है. इससे वह मनुष्य जीवन के श्रेष्ठतम कर्तव्य का निर्वाह कर रहे ह. ऐसा करने वाला भाग्यशाली है और इन जरूरतमंदों को शिक्षा, रोजगार और सम्मान के साथ जीना सिखाने वाले धरती पर भगवान के दूत से कम नहीं होते.
यह बाते केट रोड कुंदन नगर स्थित जरूरत मंदों के लिए कार्य करने वाली संस्था बहुउद्देशीय के 28 वर्ष पूर्ण होने पर समरसता कार्यक्रम में शहर के ख्यात डॉ. शरद पंडित ने अपने सम्बोधन में कही. जरूरत मंदों को नि:शुल्क शिक्षा, आवास और स्वास्थ का ध्यान रखने वाली संस्था ने अपने कार्यकाल के 29 वे वर्ष में प्रवेश किया इस अवसर पर संस्था के बालक बालिकओं और वृद्ध्धश्रम के सभी सदस्यों ने समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से सामजसेवी धनश्याम पोरवाल,सामाजिक न्याय विभाग के एस के जैन,पार्षद देवेन्द्रसिंह रावत, एड निलेश व्यास,बाल कल्याण समिती सदस्य सुषमा त्रिवेदी,वंदना वेद्य,चंचल सलारिया आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
आयोजन में आश्रम परिसर को बच्चों ने मनोहारी स्वरूप प्रदान किया ; देशभक्ति,उत्साह प्रदान करने वाले गीतों से सभी को मोहित कर दिया 8 प्रस्तुतियों में 5 साल की नन्ही बालिका एवं एक पैर वाले विकलांग बालक की सबसे आगे हिन्दूस्तानी प्रस्तुती ने सभी को उत्साह और रोमांच से भर दिया।
कार्यक्रम में संस्था की जानकारी कोर्डिनेटर कमलेश्वरसिंह सिसौदिया ने प्रस्तुत कि जिसमें संस्था अध्यक्ष संतोष संक्सेना के द्वारा किए कार्यो की जानकारी के साथ संस्था में शामिल बच्चों द्वारा की जारही जानकारी सेअवगत करवाया। आभार अध्यक्ष संतोष सक्सेना ने माना.


