- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
डांसिंग क्वीन और प्रिंसेस के लिए जोडिय़ां बनीं
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज का आयोजन
इंदौर. महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा प्रीतमलाल दुआ सभागृह में चल रहे डांसिंग क्वीन एवं डांसिंग प्रिंसेस के ऑडिशन में आज सास-बहू, मां-बेटी, टीचर एंड स्टूडेंट सहित चार जोड़ी बना ली गई है. इनमें चार वर्ष की नन्हीं बालिका से लेकर 60 वर्ष की दादी मां ने भी कोरियोग्राफर बलवीर कुशवाह के निर्देशन में अपनी कला का प्रदर्शन किया.
कुशवाह ने आज इन सभी प्रतिभागियों को मुख्य रूप से वेस्टर्न एवं इंडियन गीतों पर कोरियोग्राफी, गाने के अनुरूप अपने कास्टयूम एवं ज्वेलरी का चयन करने, मंच से प्रस्तुति के दौरान दर्शकों और श्रोताओं को अपने साथ जोडऩे तथा मंच पर अपने आपको फोकस रखने का प्रशिक्षण दिया. अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि कुल 50 प्रतिभागियों ने आज ऑडिशन में भाग लिया इनमें से ही उनकी योग्यता के अनुसार अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं. गुरूवार को दोपहर 4 बजे से दुआ सभागृह में नियमित प्रशिक्षण और डांसिंग कला के प्रदर्शन का क्रम जारी रहेगा. यह आयोजन 27 मई तक चलेगा.


