- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
डाक महिला संगठन ने बच्चों को दी शिक्षण सामग्री
इंदौर. डाक महिला संगठन द्वारा अपने सरकारी दायित्वों एवं कत्र्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ समाजसेवा, पर्यावरण रक्षा जैसे सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभाये जा रहे है. डाक महिला संगठन की सदस्याओं द्वारा व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीती अग्रवाल, निदेशक डाक सेवाएं, इन्दौर परिक्षेत्र के नेतृत्व में अपने सामाजिक लोकोपयोगी कार्य की कड़ी में महावर नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई.
इस स्कूल में अधिकांष बच्चे निम्न आय वर्ग के होने से उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से संगठन द्वारा उन्हें स्कूल बेग, कॉपी, पेन-पेन्सिल व खाद्य सामग्री वितरित की गई. श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने इन बच्चों को बताया कि आज जीवन के जिस पडाव पर वे है, यह अवस्था निरन्तर नहीं रहेगी. इसे वे अपनी मेहनत व लगन से एक अच्छे भविष्य में परिवर्तित कर सकते हैं. इस अवसर पर संगठन की श्रीमती स्वप्निल सोलापुरकर, श्रीमती मंजू सेठी सहित अनेक महिला सदस्याएॅं भी उपस्थित थी.
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी डाक महिला संगठन द्वारा महाराजा यशवंतराव अस्पताल में व्हील चेयर का वितरण व आस्था वृद्धजन सेवा आश्रम, सिन्धू सेवा सदन वृद्धाश्रम में सेवाकार्य एवं खाद्य सामग्री वितरित कर चुका है.


