- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डाबर मध्य प्रदेश में आयोजित करेगा आयुर्वेद हेल्थ कैंप
आयुर्वेद के माध्यम से डायबिटीज से लड़ने का लक्ष्य
इंदौर. सदियों पुराने आयुर्वेद विज्ञान का प्रचार करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के अपने मिशन पर आगे बढ़ते हुए भारत की सबसे बड़ी विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज मध्य प्रदेश में आयुर्वेद हेल्थ कैंप की एक सीरिज़ आयोजित करने की घोषणा की।
लोगों को मुफ़्त में स्वास्थ्य जांच के अलावा डाबर निर्धन और ज़रूरतमंद लोगों को कैंप में मुफ़्त में आयुर्वेदिक दवाएं भी मुहैया करवाएगा। हेल्थ कैंप का ध्यान ‘प्रिवेंटिव हेल्थ केयर प्रोग्राम्स’ पर केंद्रित रहेगा जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं खासतौर पर डायबिटीज को लेकर जागरुकता फैलाई जा सकेगी।
डाबर का उद्देश्य देशभर में एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के ज़रिए एक लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके साथ ही 750 से अधिक प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक डॉक्टर लोगों को मुफ़्त में परामर्श देंगे।
डाबर इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग हेड-एथिकल्स डॉ. दुर्गा प्रसाद कहते हैं,आयुर्वेद जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के लिए बेहतर उपाय पेश करता है। इन हेल्थ कैंप के ज़रिए हम देशभर के लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं और आयुर्वेद का प्रचार करते हैं। साथ ही, ज़रूरतमंदों की भी मदद करते हैं।
इन कैंप में डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद रहेगी जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर लोगों को सलाह देगी ताकि व्यक्ति एक स्वस्थ और ख़ुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। हमारा विशेष ध्यान डायबिटीज पर केंद्रित रहेगा जिसके लिए हम ग्लायकोडैब, वसंत कुसुमाकर रस, वसंत मेहा रस, चंद्रप्रभा वटी और मधुरक्षक जैसे उत्पादों के साथ मौजूद हैं।
यह स्वास्थ्य संबंधी गतिविधि डाबर के आयुर्वेद के साथ मजबूत संबंध को सुदृढ़ बनाएगी। जागरुकता फैलाने वाला यह कार्यक्रम डायबिटीज के खतरों पर भी प्रकाश डालने का कार्य करेगा। इसका उद्देश्य न केवल वर्तमान पीढ़ी और उम्रदराज लोग ही नहीं बल्कि आयुर्वेद नियमित व्यायाम और एक प्रभावी परामर्श सत्र अपनाने से आने वाली पीढ़ी को भी डायबिटीज से बचाना है।
डॉ.प्रसाद ने आगे कहा आयुर्वेद साहित्य में कई बीमारियों को कम करने और नियंत्रित करने के लिए बताए गए इलाज के समग्र तरीकों के फ़ायदें सिद्ध हुए हैं। दुनियाभर में लोगों ने समग्र हित के लिए आयुर्वेद को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। लोग वर्तमान समय को मद्देनज़र रखते हुए आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली के लाए स्वास्थ्य ज्ञान की संपन्न पद्धति का रूप दे रहे हैं।


