- 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 में आकांक्षा रंजन कपूर ने छोड़ी गहरी छाप, दर्शकों ने की जमकर तारीफ
- आमिर खान प्रोडक्शन ने मनाया 25 साल का जश्न। दंगल कुश्ती गुरु भी जश्न में हुए शामिल
- शीना चौहान ने बताया कैसे करती हैं इंटेंस रोल्स की तैयारी: "हर किरदार में अपना दिल और आत्मा झोंक देती हूं"
- How Sheena Chohan Prepares Emotionally for Intense Screen Roles: "I Give Every Character My Complete Heart and Soul"
- जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ एमपीएल टी20सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़
शिवेन्द्र शर्मा, साहित्य सेतु अन्तरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
इंदौर. नेपाल की प्रमुख औद्योगिक नगरी वीरगंज एवं हिटोंडा में आयोजित त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार शिवेन्द्र शर्मा को भारत – नेपाल साहित्य सेतु सम्मान से अलंकृत किया गया है.
साथ ही हिटोंडा एकेडमी के संचालक, प्रमुख उद्योगपति, साहित्यकार एवं समाज सेवी श्री सुमार्गी द्वारा भी साहित्य सेवा हेतु सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया. नेपाल के प्रमुख समाचार पत्र में श्री शर्मा का वक्तव्य भी प्रकाशित हुआ है, जिसमें उल्लेखित है इस साहित्य समारोह से दोनों देशों के बीच साहित्यिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध मजबूत होंगे.
नेपाल के नवनिर्मित प्रदेश क्रमांक 2 के प्रथम मुख्यमंत्री लालबाबू राउत सहित अन्य वशिष्ट अतिथिओं और नेपाल, भारत तथा अन्य देशों के सहित्यकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया. श्री शर्मा एक वरिष्ठ लेखक और कवि हैं, जिनकी 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा 25 से अधिक प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के साहित्य सम्मानों से सम्मानित हैं। एवं नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में उपयंत्री के पद पर कार्यरत हैं।


