- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दुकान में आग लगने बाद हुए धमाके
इन्दौर. एमआईजी क्षेत्र में एक एसी फ्रिज सुधाराने वाले के यहाँ हुए धमाके से आग लग गयी. धमाका वहाँ रखे गैस सिलेंडर में हुआ. आग से पास की एक दुकान और मकान भी जल गया. दो लोग घायल बताये जा रहे है. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
घटना बुधवार सुबह नेहरुनगर में हुई. यहाँ अनिल नायर की एसी-फ्रीज सुधारने की दुकान है. सुबह भी दुकान में काम चल रहा था. तभी अचानक एक के बाद तेज धमाके होना शुरु हो गये. लगातार दो तीन धमाके से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. इन धमाकों से आग लग गयी. आग ने देखते ही देखते पास स्थित जुते चप्पल की दुकान और उससे लगे मकान को भी अपनी जद में ले लिया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के अमले ने दो घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया. फायर ब्रिगेड विभाग के उप निरीक्षक एस के दुबें ने बताया की धमाका इतना शक्तिशाली था कि पास के जुते चप्पल की दुकान की दीवार भी टुट गयी थी. धमाका कैसे हुआ. इसके बारें में कुछ पता नहीं चला है. दो व्यक्ति घायल बताये जा रहे है. वहीं, आग लगने के कारण का तो अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताते हैं दुकान में आग भभकने के बाद उसने कंप्रेशर सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया था. जिस कारण एक जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद यहां रखे फ्रिज में भी आग लग गई, जिससे फ्रिज के कंप्रेसर फटने लगे और एक के बाद एक 10 से ज्यादा धमाके से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बीच अचानक एक जलता हुआ सिलेंडर फटकर दुकान के बाहर गिरा. सिलेंडर के फटने से हड़कंप का माहौल बन गया.


