- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
पकड़ जाने से बचने के लिए रखते थे मिर्च पावडर
क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य को किया गिरफ्तार, 18 वाहन जब्त
इन्दौर. दो पहिया वाहन चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. गिरोह का एक सदस्य चोरी करते समय मोटर सायकल चालू करके पास में ही खड़ा रहता था, जिससे पकड़े जाने का खतरा होने पर उस मोटरसायकल से भाग सके. आरोपी अपनी जेब में मिर्च पाउडर भी रखते थे जिससे कोई व्यक्ति पीछा करे तो मिर्च पाउडर फेंक कर वहां से भागने में आसानी हो सके. आरोपियों से कुल 18 दो पहिया वाहन जप्त किये जिसकी कीमत 10 लाख रू है. आरोपियों से एक मास्टर चाबी भी बरामद हुई.
क्राइम ब्रांच की टीम को वाहन चोरी के मामलों में जांच के दौरान घटना स्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने पर उसमें दिख रहे संदिग्धों के हुलिये की जांच करने पर राजरानी नगर में रहने वाले राकेश नायक का हुलिया कई सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे वाहन चोर से मेल खाता दिखा. राकेश नायक के संबंध में और जांच करने पर यह पता चला कि वह वर्तमान में शनि मंदिर के पास उसने चाय नाश्ते की दुकान खोल रखी है. क्राईम ब्रांच द्वारा राकेश नायक की 4-5 दिनों तक गोपनीय रूप से निगरानी की गई. इसमें पता चला कि राकेश अपनी दुकान पर बहुत कम ही बैठता है, लेकिन फिर भी काफी रूपये खर्च कर रहा है. अपने दो तीन दोस्तों के साथ घूमता रहता है. उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध लगी. इस बारे में सूचना एकत्रित होने पर पता चला कि राकेश नायक अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी करता है एवं लोगों की नजरों से बचने के लिये चाय की दुकान चलाता है. उक्त जानकारी के आधार पर राकेश पिता गुलाब नायक निवासी राजरानी नगर एवं उसके साथ दो अन्य साथियों को चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम धर्मेन्द्र पिता प्रहलाद प्रजापत निवासी द्वारकापुरी और सहदेव उर्फ देवा पिता वासुदेव सालुके निवासी सागौर धार का बताया.
कम दाम पर बेचते थे
शंका के आधार पर तीनों आरोपियों से वाहनों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह तीनों मिलकर भीड़-भाड़ वाले पार्किंग क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों की चोरी कर आसपास बड़वाह, सनावद, मूंदी, उदयनगर, कालाकुंड, धार एवं आसपास के अन्य इलाकों में कम दाम पर बेच देते थे. आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी किये गये कुल 18 दोपहिया वाहन बरामद किये गये. राकेश एवं उसके साथी मुख्य रूप से हीरो होण्डा एवं हीरों कंपनी की डीलक्स, एचएफ डीलक्स, शाइन, पैशन, पैशन प्रो, स्प्लेण्डर आदि मोटरसायकलें ही चोरी करते थे.
एक साथी मोटरसायकल रखता था चालू
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों से एक मास्टर चाबी भी बरामद हुई. आरोपी भीड़-भाड़ वाले पार्किंग क्षेत्रों में मोटर सायकलों पर नजर रखते थे और जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी मोटर सायकल खड़ी कर अपने काम के लिये रवाना होता, वैसे ही आरोपियों में से एक व्यक्ति आसपास नजर रखता था और दूसरा चाबी से मोटरसायकल का लॉक तोड़कर उसे लेकर वहां से भाग जाता. इस दौरान एक व्यक्ति मोटर सायकल चालू करके पास में ही खड़ा रहता था. जिससे पकड़े जाने का खतरा होने पर उस मोटरसायकल से भाग सके.
मिर्च पावडर भी मिला
आरोपी अपनी जेब में मिर्च पाउडर भी रखते थे जिससे कोई व्यक्ति पीछा करे तो मिर्च पाउडर फेंक कर वहां से भागने में आसानी हो सके. तलाशी में आरोपी की जेब से लाल मिर्च पावडर भी बरामद हुआ. इसके संबंध में आरोपी ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिये वह अपनी जेब में मिर्च पाउडर रखते थे,ताकि यदि उसे कोई पकड़ भी ले तो वह मिर्च पावडर आंख में डालकर वहां से भाग सके. तीनों आरोपियों से चोरी किये गये कुल 18 दो पहिया वाहन जप्त किये गये. जिसकी कीमत कुल 10 लाख रू. है.


