- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण
इंदौर. मेघा अग्रवाल कांग्रेस सचिव, राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण प्रदेश सचिव वरिष्ठ समाज सेवी राजेश अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ समाज सेवियों की स्मृतियों में पौधा रोपण ट्री गार्ड लगाकर किया गया.
शा.कन्या माध्यमिक विद्यालयों में स्व.हुकुमचंद सिंघल, स्व.शांतादेवी अवस्थी, स्व.प्रभात खरीया, स्व.एन.के.तिवारी एवं समस्त वरिष्ठ समाज सेवियों की स्मृति में संकल्प के साथ पौधा रोपण किया. मेघा अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी सर्वधर्म समाज सेवियों से अपील की कि सभी अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधा रोपण करें.
वरिष्ठ समाज सेवियों ने संकल्प के साथ पौधा रोपण अपने पूर्वजों की स्मृति में करने का संकल्प लिया.इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी डा. दिव्या गुप्ता, संगीता तिवारी, अर्चना जायसवाल, केके सिंह, नवनीत पटेल, पराक्रम सिंह, अनिल खारिया, संग्रामसिंह, राजेश अग्रवाल वरिष्ठ समाज सेवियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.


