- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राचीन कला बंधेज को दिया नया स्वरूप
केनवास पेन्टिंग, शू पेन्टिंग भी हुई
इन्दौर. लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय पेन्टिंग, वर्कशॉप के अंतिम दिन आज दोपहर से ही सभी प्रतिभागी पूरी तैयारी के साथ साकेत क्लब इन्दौर पर पहुंचे थे. विभिन्न प्रकार की सामग्रिया जिसमें शू, केनवास, रूमाल, जीन्स, साडिय़ां इत्यादि लेकर प्रतिभागी यहां आये थे.

आज वर्कशॉप में प्रमुख रूप से हमारी पराम्परिक प्राचीन कला बंधेज को नया स्वरूप दिया गया. इस कला का प्रयोग शू, चुन्नी, स्कार्फ आदि पर प्रयोग कर उन्हें आकर्षक बनाया गया. आज की मुख्य आकर्षक शू पेन्टिंग रही, जिसमें लेडिज बेलिस, लेडिज़ चप्पल पर मेचिंग से कलर का प्रयोग करना सिखाया गया. साथ ही केनवास पेन्टिंग की सालों पुरानी कला को खूबसूरती से सिखाया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी जनक पलटा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां जो आपने सीखा है। वह अपने आस-पास की महिलाओं को भी खिखाये और इसे आत्मनिर्भरता का साधन बनाकर जीवन को आगे बढ़ाएं. इस अवसर पर कला मिलन क्लब की एकता मेहता, प्राची वेश्मपायन, हेमलता कुमार आदि उपस्थित थे. लोक संस्कृति मंच की ओर से सचिव दीपक लवगड़े, सोना कस्तूरी, नितिन तापडिय़ा मौजूद थे. आभार एकता मेहता ने माना एवं कार्यक्रम का संचालन नम्रता ने किया.


