- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रोफेशनल जगत में स्थापित होने के गुर सिखाए
आईआरआई का प्रीज्वॉइनिंग सेलिब्रेशन
इंदौर. कॉलेजों में प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियां अक्सर छात्रों को रोजगार का एक अच्छा अवसर मुहैया करवाती हैं. अच्छे पैकेज की पेशकश के साथ छात्रों का रोजगार तो सुनिश्चित हो जाता है लेकिन उन्हें कंपनी में ज्वाइनिंग से संबंधित तैयारियों के बारे में अवगत नहीं करवाया जाता. ऐसे में छात्रों को कंपनी ज्वॉइन करने के साथ नए माहौल, वर्किंग कल्चर, सहकर्मियों और कामकाज से संबंधित जानकारी को लेकर काफी समय तक संघर्ष करना पड़ता है.
इन्हीं चुनौतियों को मद्देनजर रखते हुए शहर आई प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी इंटीग्रेटेड रिसोर्सेज आईएनसी (आईआरआई) ने शुक्रवार को शहर के होटल अमर विलास में प्री-ज्वॉइनिंग सेलिब्रेशन आयोजित किया. कैंपस प्लेसमेंट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी कंपनी ने चयनित छात्रों के लिए ऐसी पहल की हो.
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इंदौर के प्लेसमेंट ऑफिसर एवं कॅरिअर मार्गदर्शक कृपा शंकर सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी लोगों को एजेंडा के बारे में बताया. कार्यक्रम में चयनित छात्रों को मागदर्शन देने के लिए विशेष रूप से कंपनी के इंडिया हेड ऑपरेशन हिमांशु भट्ट मौजूद थे. प्रमुख स्पीकर के तौर पर श्री भट्ट ने छात्रों को इंजीनियरिंग और बी फार्मा का भविष्य,कौशल वृद्धि, कॉरपोरेट जगत की चुनौतियों और प्रोफेशनल के रूप में खुद को स्थापित करने के गुर सिखाए। श्री भट्ट ने बताया कि चयनित छात्र आईआरआई के अहमदाबाद, पुणे और गुडगांव कार्यालय में उनकी पसंद की अनुसार ज्वाइॅनिंग करेंगे। यह सभी छात्र जून के पहले सप्ताह में ज्वॉइन करेंगे। श्री हिमांशु भट्ट ने इस मौके पर स्वच्छ इंदौर की भी सराहना की और कहा कि अगर मौका मिला तो उनकी कंपनी इंदौर में भी अपना ऑफिस शुरू करेगी.
पहल करियर को मजबूत करेगी
कॅरिअर बनेगा मजबूत कार्यक्रम के संयोजक कृपा शंकर सिंह ने कहा कि आईआरआई द्वारा चयनित छात्रों के लिए ऐसी पहल करना उनके कॅरिअर को और मजबूती प्रदान करेगी. इससे न केवल वह जल्द कंपनी के माहौल से रूबरू हो सकेंगे बल्कि एक प्रोफेशनल के तौर पर खुद को भी जल्दी ही स्थापित कर पाएंगे। कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। अंत में उन्हें मोमेंटो भी प्रदान किए गए। इस मौके पर संयोजक श्री सिंह , वनीता जैन, एचआर मैनेजर समेत कई अधिकारी और बड़ी तादाद में छात्र मौजूद थे।


