- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
विद्यार्थियों ने जमा की रद्दी और खराब उपकरण
आर्मी पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा
इंदौर. आर्मी पब्लिक स्कूल में आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत ‘बेहतर इण्डिया अभियान चलाया गया. छात्रों ने रद्दी तथा खऱाब विद्युत् उपकरण जमा किए, जिनसे प्राप्त धनराशि को निर्धन छात्रों के हितार्थ उपयोग किया जाएगा.
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जि़म्मेदारियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था, ताकि सभी को समाज को स्वस्थ, स्वच्छ तथा हरा-भरा बनाने की प्रेरणा मिल सके.
कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व श्रीमती शशि गुप्ता ने किया, जिसमें उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,कि हम सभी के मिश्रित प्रयास से ही एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सकता है.
विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. एक लघु-नाटिका के द्वारा रद्दी का पुन: उपयोग तथा पोलीथिन के उपयोग न करने पर बल दिया. ‘विश्व जनसंख्या दिवस के विशेष अवसर पर भी ज्वलंत विषयों को उठाया गया.
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद तिवारी ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की सराहना की. संचालन सी.सी.ए. प्रभारी श्रीमती मनीषा बर्थवाल ने किया. प्राथमिक विभाग की समन्वयक श्रीमती मौली एलेक्स ने आभार माना.
चित्र- आर्मी.े


