- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विद्या बालन और रेखा भी पहनती है कांजीवरम साडी
इंदौर। इंदौर के अभयप्रशाल में छह दिवसीय सिल्क साडी प्रदर्शनी सिल्क डिजायनर आज से शुरु हुई । इस प्रदर्शनी में बिहार, तमिलनाडु, कांजीवरम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि शहरों के बुनकर और कलाकारों ने सिल्क साडियां पर बुनाई और छपाई कला का प्रदर्शन किया है।
एग्जिबिशन संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के सभी राज्यों के सिल्क बुनकर और सहकारी संस्थाए शामिल है। जो दुरस्थ ग्रामीण अचंलों में होने वाले सिल्क के काम लोगों के सामने लाते है। सिल्क डिजायर प्रदर्शनी में इन बुनकरों ने अपनी कला से एक से बढकर एक साडियों का कलेक्षन तैयार किया है।
प्रदर्शनी में ब्राइडल स्पेशल वेडिंग साड़ियां बुनकर लाए है। सोने और चांदी के तारो से सजी इन साडियों की कीमत एक से दो लाख तक की है। तमिलनाडु की सोने की जरी की साडियां और बिहार की भागलपुरी प्रिंट की सांडिया भी यंहा है। इन साड़ियों को फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन रेखा काफी पसंद करती हैं।
इसके साथ ही प्रदर्शनी में मैसूर सिल्क साड़ियाँ, क्रेप और जार्जेट सिल्क साड़ियाँ, शिफॉन सिल्क साड़ियाँ, टसर सिल्क साड़ियाँ और सूट, कांचीपुरम सिल्क साड़ियाँ और शादी की साड़ियाँ, डिजाइनर फैन्सी साड़ियाँ, धर्मावरम सिल्क साड़ियाँ, रॉ सिल्क और तसर, जूट सिल्क साड़ियाँ, ढाका सिल्क साड़ियाँ, हैंडलूम सिल्क कॉटन साड़ियाँ, सिल्क ब्लेंड साड़ियाँ और दुपट्टे, सिल्क शॉलें, सिल्क ब्लेंड्स कपड़े/फर्निशिंग, उप्पडा, गढ़वाल सिल्क साड़ियाँ, हैंड ब्लॉक प्रिंट साड़ियाँ, सूट और सिल्क बेड कवर, डिजाइनर वेयर और बार्डर लेजेस, कुर्तियां, हाथ से बुने मटका और असम मूंगा कपड़े, अपूर्व सिल्क साड़ियाँ, बालूचरी साड़ियाँ, कढ़ाईदार डिजाइनर सिल्क साड़ियाँ और ड्रेस मैटेरियल, भागलपुरी सूट, प्रिंटेड सिल्क साड़ियाँ, रेशमी प्लेन और बूटी साड़ियाँ, कर्नाटक सिल्क साड़ियाँ, महेश्वरी, चंदेरी सिल्क साड़ियाँ और सूट और कोटा सिल्क, मलबरी सिल्क टेम्पल बार्डर के साथ, बनारस जामदानी, हाथ से बुनी साड़ियाँ प्रदर्शित की जाएगी ।


