- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
षट्दर्शन संत समिति के प्रदेश प्रवक्ता बने रामकृपालदास
इंदौर. षट्दर्शन संत समिति म.प्र की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मे प्रदेश भर के साधु संतो ने एकजुटता के साथ सर्वसम्मति से संत फौजी बाबा के शिष्य व संताचल धाम आश्रम के महामण्डलेश्वर रामकृपालदास त्यागी ‘फलाहारीÓ महाराज को समिति का प्रदेश प्रवक्ता बनाया.
प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मे साधु संतों ने वृक्षारोपण, वार्षिक ऑडिट सहित अन्य मुददों पर भी चर्चा की और अहम् निर्णय लिए. साथ ही सभी साधु संत पदाधिकारियो ने महामण्डलेश्वर रामकृपालदास महाराज को प्रदेश प्रवक्ता बनाने का निर्णय लिया. उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता बने महामण्डलेश्वर रामकृपालदास त्यागी महाराज ने साधु संतो को कहा कि समिति मॉं नर्मदा का संरक्षण,मठ मंदिरो के स्थाइत्व प्रकिया, नर्मदा किनारों पर समय समय वृक्षारोपण करना, गौ संवर्धन सहित अन्य मुददों को जन-जन में जागृत करेगी.
रामकृपालदास त्यागी ने आगे कहा कि हर समय साधु संतों के सुख दु:ख का साक्षी बनूंगा संतों को किसी भी परेशनियों का सामना न करना पड़े इसके लिये हमेशा तत्पर रहूंगा. प्रदेश प्रवक्ता का कार्य सेवा समपर्ण के भाव से पूर्ण करूंगा और हर कर्तव्यों का पालन करूंगा. संतों और समाज के हित में कार्य कर लोगों को जागृत करूंगा.
बैठक में षट्दर्शन संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यमंत्री महामण्डलेश्वर कम्प्यूटर बाबा, प्रदेश महासचिव स्वामी नवीनांनद महाराज, प्रदेश कोपाध्यक्ष दुर्गादास महाराज, प्रदेश सयुक्त सचिव महामण्डलेश्वर नृरसिंहदास महाराज, प्रदेश संगठन मंत्री रासेश्वर सहित बडी संख्या मे पदाधिकरीगण साधु संत उपस्थित थे.


