- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्टूडेंट्स को बेहतर करने के लिए प्रेरित करे
आईपीएस अकादमी आईईएस में फैकल्टी डेवलेपमन्ट प्रोग्राम का आयोजन
इंदौर. ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेषन द्वारा आईपीएस अकादमी आईईएस में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलेपमन्ट प्रोग्राम फॉर स्टूडेंट इंडक्शन 15 जुलाई तक आयोजित किया गया है.
क्षेत्रिय अधिकारी डॉ. सी.एस. वर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के बारे में संकाय की कमी और उनकी गुणवत्ता जैसे विषय हमेशा चर्चा में रहते है. उन्होंने कहा कि एफडीपी सीखने के कौशल पर अधिक केंद्रित है. शिक्षकों को चाहिए कि वे स्टूडेंट्स को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करें. साथ ही पाठ्यक्रम के आगे छात्रों की सोच विकसित करने पर ध्यान दें.
एस.जी.एस.आई.टी.एस. के प्रोफेसर डॉ. आर.के. श्रीवास्तव उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कार्यक्रम के लिये पंजीकृत मध्यप्रदेश के सभी इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्नीक संस्थाओं के 150 प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक ज्ञान ग्रहण करना चाहिए. उद्घाटन समारोह का आरम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ.
आईपीएस अकादमी परिवार के अध्यक्ष आर्किटेक्ट अचल चौधरी एंव आईपीएस अकादमी आईईएस की प्राचार्या डॉ. अर्चना कीर्ति चौधरी ने सभी श्रोताओं और सहभागियों को संबोधित किया. उद्घाटन समारोह के समापन में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख राजेश कुमार कौशल द्वारा सभी व्याख्याताओं को धन्यवाद दिया गया.


