- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान
इंदौर. देश की पवित्र नदियों में सोलह हजार से अधिक दिवंगतों की अस्थियों को शास्त्रोक्त विधि-विधान से प्रवाहित करने के बाद अब श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा आगामी श्राद्ध पक्ष में 16 दिवसीय नि:शुल्क तर्पण महोत्सव आयोजित किया जाएगा। संस्था के 20वें स्थापना दिवस पर इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों के परिजनों तथा संस्था के सहयोगी बंधुओं का स्व. श्रीमती हीरादेवी सोनी की पुण्य स्मृति में सम्मान भी किया गया.
बड़ा गणपति पीलिया खाल स्थित हंसदास मठ पर हंस पीठाधीश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य, समाजसेवी कांतिलाल बम की अध्यक्षता एवं भारद्वाज ज्योतिष एवं अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के विशेष आतिथ्य में आयोजित समिति के स्थापना दिवस समारोह में 26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक सोलह दिवसीय नि:शुल्क तर्पण अनुष्ठान आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। यह अनुष्ठान हंसदास मठ पर प्रतिदिन प्रात: 7 से 10 बजे तक होगा। समारोह में म.प्र. महिला स्वर्णकार कल्याण समिति की अध्यक्ष पूजा सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
इस मौके पर सेनानियों के परिजनों में दिनेश दुबे, वीरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा तथा समिति के सहयोगी बंधुओं में विनय जैन, मुरारीलाल माहेश्वरी, हनुमानप्रसाद सारडीवाल, महेंद्र सोलंकी, कमल गुप्ता, जगमोहन वर्मा, पुष्पा यादव, राजकुमारी मिश्रा, शंकरलाल वर्मा, सूरजसिंह राठौर, डॉ. चेतन सेठिया आदि का प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान भी किया गया.
प्रारंभ में समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहनलाल सोनी, राजेंद्र गर्ग, श्रीमती मीना सोनी, अजयशंकर उकास, सत्यनारायण सलवाडिय़ा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया. संचालन राजेंद्र सोनी ने किया और आभार माना राजेंद्र गर्ग ने. अतिथियों को स्मृति चिन्ह मनोहरलाल वर्मा, हरि अग्रवाल, रामनाथ संकट, गिरधर सोनी आदि ने भेंट किए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर की धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.


