- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
12000 हजार भक्तों ने की मानभद्र बाबा की महाआरती, सजा भव्य फूल बंगला
इन्दौर । फूलों से सुसज्जित श्री मानभद्र बाबा का दरबार… हजारों की संख्या में उपस्थित दिगंबर-श्वेताम्बर समाज के बंधु… भजनों की प्रस्तुति देते भजन गायक और मानभद्र बाबा की जय-जयकार करते श्रद्धालु… ये माहौल था रविवार को पश्चिमी क्षेत्र स्थित दस्तूर गार्डन का।
जहां सभी समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से गुरू पूर्णिमा महोत्सव के तहत श्री मानभद्र बाबा की महाआरती की। श्री मानभद्र बाबा की आरती में एकता की मिसाल भी पेश की गई। जहां दोनों ही समाज के हजारों समाज बंधु शामिल हुए। महोत्सव के तहत पूरे दस्तूर गार्डन और श्री मानभद्र बाबा को विभिन्न किस्मों के सुगंधित फूलों से श्रृंगारित भी किया गया था। जो यहां आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र था।
श्री मानभद्र भक्त मंडल सेवा समिति से जुड़े कमल गोधा एवं प्रकाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मानभद्र बाबा का यह दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भक्ताम्बर पाठ से किया गया। वहीं रविवार को दूसरे दिन दस्तूर गार्डन पर श्री मानभद्र बाबा का अस्थाई दरबार बनाया गया था जिसमें हजारों समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से बाबा की महाआरती की।
महाआरती में जहां पुरूष श्वेत वस्त्र धारण कर दिखे तो वहीं महिलाएं भी केशरिया और लाल परिधान में नजर आई। महोत्सव के तहत पूरे परिसर को और मानभद्र बाबा के दरबार को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। जो यहां आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र था।
श्री मानभद्र की महाआरती के लाभार्थी मनीष सुराणा परिवार थे। वहीं बाबा के श्रृंगार के लाभार्थी जयसिंह-टीना जैन एवं समता-दीपक जैन थे। दोनों ही परिवारों एवं सभी श्वेताम्बर और दिगंबर समाज ने इन्द्रदेव से अच्छी वर्षा एवं विश्व में शांति और भाईचारे के लिए भक्ताम्बर पाठ भी किया गया। मानभद्र बाबा की इस महाआरती में 12000 हजार से अधिक भक्तों ने भाग लिया था।
इस महोत्सव में मुख्य रूप से मनीष जैन, राहुल खमेसरा, नीलेश मोदी, शिशिर डोसी, शैलेंद्र जैन, हंसराज जैन, योगेंद्र सांड, प्रदीप कासलीवाल एवं कैलाश वैद्य सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे।

महिलाओं ने संभाली व्यवस्थाएं
दस्तूर गार्डन में आयोजित हुए इस महाआरती एवं महाप्रसादी के आयोजन की कमान महिलाओं ने संभाली। महोत्सव में जहां महिलाएं एवं पुरूषों के लिए दर्शन की व्यवस्था अलग-अलग पंक्तियां बनाकर की गई थी।
लवेश बुरड़ ने बांधा समा
मानभद्र बाबा की महाआरती में सुप्रसिद्ध भजन गायक श्रीलवेश बुरड ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में मानभद्र बाबा के भक्त भजनों पर नाचते-झूमते हुए नजर आए। वहीं इस महोत्सव एवं मानभद्र भक्त मंडल का यह 23 वां वर्ष था।
मानव सेवा एवं कापियों का वितरण
श्री मानभद्र भक्त मंडल से जुड़े कमल गोधा एवं प्रकाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरू पूर्णिमा महोत्सव के तहत ही रविवार 5 अगस्त को रणजीत हनुमान मंदिर स्कीम नं. 71 स्थित मुक बधिर स्कूल में भक्त मंडल द्वारा मुक बधिर बच्चों को भोजन एवं नि:शुल्क कापियों का वितरण भी किया जाएगा। जिसमें मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।


