- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
126 दिव्यांग बच्चों ने एक साथ मनाया जन्मदिन
इंदौर. उन्हें न तो अपना जन्म स्थान पता है और न ही जन्म दिनांक. पिछले कई वर्षों से वे पंचकुईया स्थित युगपुरूषधाम बौद्धिक विकास केंद्र पर रहकर अपनी शिक्षा-दीक्षा इस तरह पूरी कर रहे हैं मानो यही उनका घर है. इन सब निराश्रित या दिव्यांग बच्चों को युगपुरूष स्वामी परमानंद गिरि ने पिता के रूप में अपना नाम दिया है.
आज गुरू पूर्णिमा के पर्व पर ऐसे 126 दिव्यांग बच्चों ने जब पहली बार एक साथ 126 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया तो बच्चों के साथ-साथ इस केंद्र के कर्ताधर्ताओं की खुशियों का आलम भी देखने लायक था.
संस्था की अध्यक्ष जान्हवी पवन ठाकुर, सचिव तुलसी शादीजा एवं प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि युगपुरूष धाम पर पिछले 14 वर्षों से मानसिक दिव्यांगता के क्षेत्र में शिक्षण-प्रशिक्षण देकर इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के प्रयास एक ही छत के नीचे किए जा रहे हैं.
जिला प्रशासन की ओर से बाल कल्याण समिति द्वारा संस्था में प्रवेशित निराश्रित एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का जन्मदिन पिछले कुछ वर्षों से प्रतिवर्ष 27 जुलाई को ही मनाया जाता है. संस्था की प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा का जन्मदिन 27 जुलाई को ही है अत: इस दिन को उन्होंने भी इन बच्चों को समर्पित करने का संकल्प किया है.
संयोगवश इस बार जन्मदिन के साथ गुरूपूर्णिमा महोत्सव भी था लिहाजा गुरूदेव के प्रति पुष्पांजलि अर्पण के साथ-साथ इन बच्चों के जन्मदिन की खुशियां भी साझा कर ली गई. इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक राजेश मेहरा, महिला बाल विकास अधिकारी मंजुला तिवारी, महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी राजेश वानखेड़े, बाल संरक्षण अधिकारी अविनाश यादव, भगवानदास साहू, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष माया पांडे, संयुक्त संचालक बी.सी. जैन, नगर निगम के उपायुक्त नरेंद्र शर्मा, परमानंद हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जी.डी. नागर एवं अन्य सभी चिकित्सक तथा गुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा के निर्देशन में इन बच्चों ने अतिथियों के स्वागत के लिए अपने हाथों से पुष्प एवं अन्य उपहार तैयार किए और उन्हें भेंट किए। जन्मदिन का केक कटते ही ‘हैप्पी बर्थडे… की गूंज को दृष्टिबाधित दिव्यांग आयुष तिवारी ने हारमोनियम पर संगत देकर और मधुर बना दिया.
युगपुरूष स्वामी परमानंद के चित्र पूजन के बाद सभी बच्चों ने अपने जन्मदिन की खुशियां अपने अंदाज में मनाई। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नागर ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी. संचालन प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने किया और आभार माना सचिव तुलसी धनराज शादीजा ने। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर इस उत्सव को और अधिक मौजूं बना दिया.


