- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
आईआईएम इंदौर में पीजीपीएमएक्स की तेरहवीं बैच प्रारंभ
आईआईएम इंदौर में प्रबंधन कार्यकारी (पीजीपीएमएक्स) के लिए पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के तेरहवें बैच का वर्चुअलउद्घाटन आयोजित किया गया । इस ऑनलाइन सत्र में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
प्रोफेसर हिमाँशु राय, निदेशक, आईआईएम इंदौर; प्रोफेसर आशीष साध, अध्यक्ष, पीजीपीएमएक्स; प्रोफेसर रंजीत नंबूदिरी, डीन, अकादमिक; प्रोफेसर प्रशांत सलवान, अध्यक्ष, कार्यकारी शिक्षा, प्रोफेसर एल.वी. रमना, संकाय, आईआईएम इंदौर और कर्नल जीजी पामिडी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,आईआईएम इंदौर इस मौके पर मौजूद थे ।

प्रोफेसर राय ने कहा कि इस महामारी ने हमें नए अवसर दिए हैं और हमें इस समय का पूरा उपयोग करना चाहिए। ‘यह समयअपने लिए विज़न बनाने का है। स्वयं का आंकलन करें, अपने जीवन की दिशा समझें औरदेखें कि इसका उद्देश्य क्या है’ ।
उन्होंने कहा कि पीजीपीएमएक्स एक अलग तरह का कार्यक्रम है, जो आज के समय में प्रासंगिक है, इसकी आवश्यकता भी है और इसका उद्देश्य पूरे देश और दुनिया में योगदान देना है। ‘आप कक्षाओं में तो सीखेंगे ही,लेकिन आपके साथियों के साथ बातचीत करने पर और भी अधिक सीख सकेंगे, क्योंकि वे अलग-अलग क्षेत्रों से अनुभव ले कर आपके साथ पढ़ रहे हैं ।’ उन्होंने नए बैच को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी, कि कैसे इस समय को अवसर के रूप में माना जाए।
नए बैच को पाठ्यक्रम की जानकारी के साथ यह भी बताया गया कि ऑनलाइनलाइब्रेरी संसाधनों का इस्तेमाल कैसे किया जाए । नए बैच के लिए सत्र कल से शुरू होगा।


