- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिग्गज लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 बड़े इंडियन सिंगर्स
महान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत की 18 सबसे लोकप्रिय आवाजों ने मिलाया हाथ
भारत की कोकिला कंठ के नाम से आज भी अपने प्रशंषकों के बीच पसंद की जाने वाली दिवंगत लता मंगेशकर ने ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ के रूप में अपनी जगह बनाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी आवाज हमारे दिलों में एक बहुत ही खास जगह रखती है और हर भारतीय के दिमाग में एक अमिट छाप छोड़ जाती है।
उनकी विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए और कई यादें जो उन्होंने हमारे लिए संजोने के लिए बनाई हैं, उसे ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ को विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए एक-दो नहीं बल्कि कुल अठारह जाने माने गायक एक साथ सुरो से समां बांधने वाले हैं।
ऐसे में स्टारप्लस अपनी एक्सक्लूसिव सीरीज ‘नाम रह जाएगा’ के साथ इन लोकप्रिय आवाजों को एक साथ लाया है, जो संगीत उद्योग की जान माने जाने वाली महान लता मंगेशकर को सम्मानित करने के लिए एकजुटता के साथ खड़ा है।
इस भव्य श्रद्धांजलि में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम, प्यारेलाल जी, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, पलक मुच्छल और अन्वेषा मंच पर साथ मिलकर लता मंगेशकर के सबसे प्रतिष्ठित गीत गाकर श्रद्धांजलि देंगे।
भावनाओं और पुरानी यादों से सराबोर, इस खास मौके पर गायकों द्वारा लता जी से जुड़ी अपनी यादों और उपाख्यानों को साथ में बातचीत के जरिए भी साझा किया जाएगा। यह बात सभी जानते हैं कि महान गायिका ने अपने करियर के दौरान कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
इस विकास के बारे में बात करते हुए, भारत के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक शान कहते हैं, “इस भव्य श्रद्धांजलि का हिस्सा बनना एक पूर्ण सम्मान है। लता जी सिर्फ वो नहीं हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं, बल्कि प्रशंसा और प्यार भी करता हूं, वो ऐसी हैं जिनसे हर भारतीय गहराई से जुड़ा हुआ है। मैं इसे अपने जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक मानता हूं और इस तरह के भव्य मंच पर देश के सबसे महान गायिका को श्रद्धांजलि देने का अवसर पाकर मैं अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली महसूस करता हूं।”
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लता मंगेशकर का परिवार उनके काम के इस विशेष प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा।
साईंबाबा स्टूडियोज के श्री गजेंद्र सिंह द्वारा निर्मित ‘नाम रह जाएगा’ उस परम आवाज को श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार है जिसने हमें महान लता मंगेशकर की भावना और आशा से भर दिया। इस 8 एपिसोड, वाली सीरीज को 1 मई, 2022 को सिर्फ स्टारप्लस पर शुरू किया जाएगा है।


