- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
इंडेक्स अस्पताल से 21 मरीज़ कोरोना मुक्त हो कर घर लौटे
इंडेक्स अस्पताल में 80वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात
इंदौर. जहाँ एक ओर शहर में कोरोना के मरीज़ तेजी से बढ़ रहे है वहीं दूसरी और इंडेक्स अस्पताल में मरीज़ों के स्वस्थ होने का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में आज गुरुवार को 21 मरीज़ इंडेक्स अस्पताल से कोरोना मुक्त हो कर घर लौटे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल ने दिया दूसरा जन्म
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग (भगीरथ जी) ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुये कहा कि इंडेक्स अस्पताल में मुझे दूसरा जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने निस्वार्थ भाव से मेरी सेवा की एवं अस्पताल में मुझे सभी जरूरी सुविधाएं मिली। इसके फलस्वरूप मैं पूरी तरह ठीक होकर घर जा रहा हु।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इंडेक्स से आज 21 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है।
डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहाँ सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को मेरी ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं साथ ही सभी से मेरा निवेदन है कि भविष्य में भी वह इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें सामाजिक दूरी का ध्यान रखें व मास्क पहन कर ही घर से निकले जिससे हम खुद को व परिवार को कोरोना से बचा सकें।


