- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो में एक्टर अभिमन्यु सिंह निभाएंगे भीष्म का किरदार !
स्टार भारत का ‘राधाकृष्ण’ शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है. यह शो अपने आने वाले नए ट्रैक ‘कृष्णअर्जुन गाथा’ के साथ एक बार फिर अपने दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस नए ट्रैक में दर्शक कई नए किरदारों के आगमन का साक्षी बनेंगे।
खबर यह भी है कि बॉलीवूड, टॉलीवूड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर अभिमन्यु सिंह ‘राधाकृष्ण’ शो के नए महाभारत ट्रैक में जल्द ही भीष्म का किरदार निभाने वाले हैं। यह किरदार महाभारत के सबसे अहम किरदारों में से एक है।
सुनने में आया है कि जब मेकर्स से भिमन्यु सिंह को इस किरदार के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने झट से इसपर अपनी हां की मुहर लगा दी।
उनके अनुसार यह किरदार बहुत ही अलग और इंट्रेस्टिंग है और उनके फैन्स उन्हें इस नए अवतार में देखकर बहुत खुश भी होंगे.
इतना ही नहीं उन्होंने इस किरदार को लेकर अपनी तैयारियाँ भी शुरू कर दी है और महाभारत से जुड़ी महत्वपूर्ण किताबों को उन्होंने पढ़ना भी शुरू कर दिया है।
बॉलिवूड, टॉलीवूड, भोजपुरी फ़िल्में, वेब सीरीज़ और टीवी में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल चुके एक्टर अभिमन्यु सिंह अपने नए माइथोलॉजिकल किरदार से दर्शकों को खुश न करें यह भला कैसे हो सकता है। दर्शक बेसब्री से उनके नए लुक का इंतज़ार कर रहे हैं।


