- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
- आनंदम के 'विद्या' गर्ल्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने पूर्ण किए सफलतम 10 वर्ष
- पंजाब नैशनल बैंक ने इको-फ्रैंडली को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड्स लॉंच करने के लिए जैगल के साथ की साझेदारी
नियमों का उल्लंघन करने पर कैफे किया सील, कलेक्टर को मिली थी शिकायत
इंदौर. कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर केफे अनप्लग्ड राजेन्द्र नगर के विरुद्ध कार्यवाही की गयी. केफे के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, कि केफे में कई लोगो को सामूहिक रूप से बैठने की अनुमति दी जा रही है. साथ ही केफे के बाहर हरित क्षेत्र में अतिक्रमण कर बैठक व्यवस्था बनाई गयी है तथा वहां पर भी कॉलेज के स्टूडेंट्स झुंड बनाकर बैठते है.
कलेक्टर श्री सिंह को शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने ए.डी.एम. श्री बी.बी.एस. तोमर को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये थे. श्री तोमर द्वारा एक दल गठित कर मौके पर कार्यवाही की गई. एस.डी.एम अन्नपूर्णा क्षेत्र द्वारा मौके की जांच करने पर पाया गया कि फैफे खुला है. अंदर 10-12 स्टूडेंट्स समूह में बिना मास्क लगाये बैठे है.

कैफे के बाहर हरित क्षेत्र में अतिक्रमण कर बैठक व्यवस्था बनाई गयी है। इस क्षेत्र में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया जा रहा है. जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार केवल दिन के 10 बजे तक जलपान की अनुमति दी गयी है. उसके पश्चात् मात्र टेक अवे की अनुमति दी गयी है. मौके पर उपस्थित लोगो द्वारा मास्क नही लगाया गया था.
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था. मेन गेट पर सैनिटाइजर आदि की उचित व्यवस्था नहीं थी, साथ ही हरित क्षेत्र पर अतिक्रमण कर स्थानीय निवासियों के सामाजिक जीवन में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था.
नगर निगम इन्दौर व पुलिस बल थाना राजेन्द्र नगर के सहयोग से मौके से हरित क्षेत्र पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर हरित को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. केफे अनप्लग्ड द्वारा आदेश का पालन नहीं करने के कारण पांच हजार रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया व केफे को सील कराया गया.
ए.डी.एम. श्री तोमर ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन कर व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किये जाने पर वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी.
सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए पूर्णत: प्रतिबंधित


