- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
इंदौर में 243 कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 243 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 13493 हो गया. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 402 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2975 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2692 निगेटिव और 243 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 35 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 5 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 13498 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 219415 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 13493 पॉजीटिव निकले. इनमें से 402 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 125 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 9393 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3698 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 28 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6165 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


