- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
IGI D शो के 23वें एडिशन में 45 मैन्युफैक्चरर्स और 180 से ज़्यादा रिटेलर्स ने एकजुट होकर इस बिजनेस के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया
गोवा, 17 जून, 2026: इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) की ओर से ताज सिदादे डी गोवा, पणजी में आयोजित IGI D शो का 23वां एडिशन सफल तरीके से पूरा हुआ। यह शो भारत की डायमंड और ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक और बड़ी कामयाबी है। 11 से 13 जून के दौरान ‘ब्लूप्रिंट ऑफ ब्रिलिएंस’ की थीम पर आधारित इस तीन दिनों के शो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह बायर-सेलर मीट के रूप में सबसे असरदार है। इस शो में पूरे भारत के 45 डायमंड मैन्युफैक्चरर्स और 180 से ज़्यादा रिटेलर्स एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुए, जहाँ बड़े पैमाने पर बिजनेस करने और मिलकर आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन माहौल देखने को मिला।
इस शो के 23वें एडिशन में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स, JOS अलुक्कास और रेवा डायमंड्स बाय पीएनजी देश के बड़े रिटेल ब्रांड्स शामिल हुए। इनके साथ ही देश में डायमंड ज्वेलरी में अपनी बेहतरीन कारीगरी पेश करने वाले मैन्युफैक्चरर्स ने भी हिस्सा लिया। शो में हज़ारों प्रीमियम ज्वेलरी डिज़ाइन्स दिखाए गए, जिनमें शानदार कॉउचर कलेक्शन और फैंसी आकार वाले बेहतरीन डायमंड मास्टरपीस से लेकर आज के ज़माने के पसंदीदा रिटेल डिज़ाइन्स भी शामिल थे, जहाँ खरीदारों को इंडस्ट्री की बेहतरीन कारीगरी को करीब से देखने का मौका मिला। मैन्युफैक्चरर्स के लिए डी शो हमेशा की तरह बेजोड़ प्लेटफॉर्म साबित हुआ, जहाँ उन्होंने अपनी सबसे बेहतरीन कारीगरी को समझदार रिटेल खरीदारों के सामने पेश किया। दूसरी तरफ, इस शो में रिटेलर्स को भी सर्टिफाइड कलेक्शन, भरोसेमंद सप्लायर के साथ जुड़ने और आमने-सामने बैठकर बिज़नेस से जुड़ी बातचीत करने का मौका मिला।
भले ही तैयार ज्वेलरी की जांच के लिए मेटल क्वालिटी चेक हमेशा से IGI की सेवाओं में शामिल रहा हो, पर अब संस्थान अपनी इस काबिलियत को लोगों के सामने लाने पर ज़्यादा ज़ोर दे रहा है। IGI के मेटल क्यूसी के तहत तैयार ज्वेलरी की क्वालिटी को परखा जाता है, जिसमें उनकी कारीगरी, पहनने में आसानी, सतह की फिनिशिंग, मजबूती, सेटिंग, प्लेटिंग के एक जैसे होने, वज़न और आकार, तथा उस पर लगे स्टैम्प या उस पर की गई नक्काशी की जैसी हर चीज़ की बारीकी से जांच की जाती है। यह सुविधा मैन्युफैक्चरर्स और रिटेलर्स को ग्राहक तक ज्वेलरी पहुँचने से पहले ही उसकी कमियों को पहचानकर उसे सुधारने में मदद करती है, जिससे कुल मिलाकर उसकी क्वालिटी पर भरोसा और बढ़ जाता है।
23वें एडिशन के बारे में बात करते हुए IGI के एमडी एवं ग्लोबल सीईओ, श्री तेहमास्प प्रिंटर ने कहा, “हमारी इंडस्ट्री में बिज़नेस और रिश्तों को बेहतर बनाना ही IGI D शो का मकसद रहा है, और इस बार का एडिशन भी इससे अलग नहीं था। ‘ब्लूप्रिंट ऑफ़ ब्रिलिएंस’ सिर्फ एक थीम नहीं है, बल्कि यह उस बड़े विज़न और उम्मीदों की झलक है, जिसे हर एक भागीदार अपने साथ गोवा लेकर आया था। ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना हमारे लिए गौरव की बात है, जहाँ देश के बेहतरीन मैन्युफैक्चरर्स और रिटेलर्स न बिज़नेस करने के अलावा, साथ मिलकर आगे बढ़ने, इनोवेशन करने और आने वाले सालों की राह आसान बनाने के लिए इकट्ठा होते हैं।”
IGI की ओर से पेश की गई नई वर्चुअल रियलिटी (VR) एक्सपीरियंस इस शो की सबसे बड़ी खासियत थी, जिसने लोगों को “माइन्स-टू-मार्केट” तक के सफर का एहसास कराया और दिखाया कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से डायमंड ज्वेलरी के रिटेल बिज़नेस को और बेहतर बनाया जा सकता है। यह पहल रिटेलर्स को अपने स्टोर में प्रेजेंटेशन को बेहतर बनाने, ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने और उन्हें भरोसे के साथ खरीदारी के लिए प्रेरित करने के इरादे से शुरू की गई है। इससे जाहिर है कि IGI इनोवेशन करने के अपने वादे पर कायम है। इस VR एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए श्री तेहमास्प प्रिंटर ने कहा, “VR के आने से रिटेलर्स को बाजार में दूसरों से आगे रहने का फायदा मिलता है, और इससे पता चलता है कि आने वाले वक्त में रिटेल ज्वेलरी शॉपिंग का तरीका भी बदल जाएगा। हम मानते हैं कि यह तो बस शुरुआत है कि कैसे इमर्सिव टेक्नोलॉजी आगे चलकर ज्वेलरी रिटेल के मायने बदल देगी।”
इस साल शो में नए ऑर्डर्स, पुराने सप्लायर पार्टनर्स से नए सिरे से जुड़ाव और बड़े बिजनेस की बातचीत की ज़बरदस्त धूम रही, जिसका असर तीन दिनों के शो खत्म होने के बाद भी जारी रहा। 45 मैन्युफैक्चरर्स और 180 से ज़्यादा रिटेलर्स एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुए और इस तरह डी शो ने अपना वादा निभाया, यानी आपस में ऐसे बेहतरीन रिश्तों को बढ़ावा दिया जिससे इस बिजनेस को बड़ा और सीधा फायदा मिल सके।
सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, श्री सुवंकर सेन ने कहा, “IGI D शो हमेशा से हमारे बिजनेस के लिए बेहद फायदेमंद कार्यक्रमों में से एक रहा है। यहाँ सर्टिफाइड और चुनिंदा कलेक्शन के साथ टॉप-लेवल के 45 एग्जीबिटर्स से सीधे जुड़ने का मौका मिलता है, जिससे हमारी महीनों की भागदौड़ बच जाती है। गोवा में आयोजित इस साल का एडिशन वाकई बहुत शानदार रहा; हमें नए ज़माने के ऐसे मॉडर्न डिज़ाइन देखने को मिले जो ग्राहकों की बदलती पसंद के हिसाब से बिल्कुल सही हैं। इस बार हम यहां से नई इन्वेंट्री और मज़बूत पार्टनरशिप के साथ लौट रहे हैं।”
JOS अलुक्कास के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री वर्गीस अलुक्का ने कहा, “D शो की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यहाँ बिजनेस का बेहतरीन मौका मिलता है। रिटेलर होने के नाते हमें हमेशा भरोसेमंद मैन्युफैक्चरर्स, IGI-सर्टिफाइड कलेक्शंस और ऐसे पार्टनर्स की तलाश रहती है जिन्हें बाजार के बदलते ट्रेंड की अच्छी समझ हो— और इस प्लेटफॉर्म पर तीन दिनों में ये सब आसानी से मिल जाता है। इसका 23वां एडिशन अब तक का सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद शो साबित हुआ है।”
रिलायंस ज्वेल्स के मर्चेंडाइजिंग हेड, श्री मितेश दुसरा ने कहा, “रिलायंस ज्वेल्स में, हमने हमेशा ग्राहकों को ऐसे डिज़ाइन उपलब्ध कराने का अपना वादा निभाया है, जिनमें भरोसा, बेहतरीन कारीगरी और इनोवेशन का मेल हो। IGI D शो ने हमें सर्टिफाइड कलेक्शन देखने, देश के बड़े मैन्युफैक्चरर्स के साथ जुड़ने और आज के ग्राहकों को पसंद आने वाले नए-नए ट्रेंड्स को जानने के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। इसमें इमर्सिव VR टेक्नोलॉजी की शुरुआत ने सबका दिल जीत लिया, जिसने दिखाया कि कैसे डिजिटल एक्सपीरियंस ग्राहकों के जुड़ाव को बढ़ा सकते हैं और ज्वेलरी रिटेल के तरीके को बदला जा सकता है। हम इस अनुभव का फायदा उठाकर पूरे भारत में ग्राहकों के लिए अपनी पेशकश को खास बनाएंगे और उन्हें शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव देंगे।”
इस कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्री की तीन बड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी लीडरशिप से भारत के जेम एंड ज्वेलरी बिजनेस को एक नया रूप दिया है: जिनमें जीजेसी के चेयरमैन एवं फाउंडर, श्री अशोक मीनावाला; एमराल्ड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री के. श्रीनिवासन; और जीजेईपीसी के चेयरमैन श्री किरीट भंसाली शामिल हैं। इन सभी को उनके बेहतरीन विजन, उनकी कोशिशों और दशकों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिसकी वजह से भारत आज दुनिया भर में डायमंड और ज्वेलरी का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।
यह सम्मान पाने के बाद श्री अशोक मीनावाला ने कहा, “IGI D शो जैसे प्लेटफॉर्म हमारी इंडस्ट्री की तरक्की के लिए सबसे जरूरी हैं। जब मैन्युफैक्चरर्स और रिटेलर्स आपसी भरोसे और क्वालिटी वाले माहौल में एकजुट होते हैं, तो ऐसे नए-नए मौके सामने आते हैं जो किसी एक ट्रांज़ैक्शन तक सीमित नहीं होते। मैं इस सम्मान के लिए बेहद शुक्रगुजार हूँ और अपने इस बिजनेस को आगे ले जाने के लिए हमेशा काम करता रहूँगा।”
यह सम्मान मिलने के बाद श्री किरीट भंसाली ने कहा, “भारत की ज्वेलरी इंडस्ट्री ने काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया है और डी शो जैसे आयोजन हमारे पूरे इकोसिस्टम आपसी मजबूती का एक बड़ा सबूत है। आज का बाज़ार सर्टिफाइड और अच्छी क्वालिटी की ज्वेलरी पर ध्यान दे रहा है और इस दिशा में आगे बढ़ने की ज़रूरत है। हमारे इस सफर में IGI एक भरोसेमंद पार्टनर की तरह हमेशा साथ रहा है।”
इन तीन दिनों में हुई बातचीत से यह साफ हो गया आज के बदलते बाज़ार में सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए सर्टिफ़िकेशन, काम में ईमानदारी और ग्राहकों का भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी है। 23वें एडिशन की कामयाबी के साथ, IGI D शो आज और भी मज़बूत होकर उभरा है; जो बिजनेस को बढ़ाने वाला, पहचान दिलाने वाला और भारत के डायमंड एवं ज्वेलरी इंडस्ट्री को आने वाले वक्त के लिए सही राह दिखाने वाला प्लेटफॉर्म साबित हुआ है।


