- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, इंस्पेक्टर जेंडे से लेकर गवर्नर तक: 6 दिलचस्प सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब शोज़
असल घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब शोज़ हमेशा दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं। इनमें दिखावा और अनावश्यक ड्रामा कम होता है, जबकि उन घटनाओं को सामने लाया जाता है जो वास्तव में घट चुकी हैं। बॉलीवुड ने भी इस शैली में कई शानदार फिल्में और शोज़ दिए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन टाइटल्स के बारे में—
द साबरमती रिपोर्ट:
2024 में रिलीज़ हुई द साबरमती रिपोर्ट 2002 में गुजरात में हुई साबरमती एक्सप्रेस के गोधरा ट्रेन कांड पर आधारित है। निर्देशक धीरज सरना और रंजन चंदेल ने इस संवेदनशील घटना को रोचक अंदाज़ में पेश करते हुए कहानी का संतुलन बनाए रखा।
इंस्पेक्टर जेंडे:
लेखक-निर्देशक चिन्मय मांडलेकर की इंस्पेक्टर जेंडे (2025) सीरियल किलर कार्ल भोजराज की कहानी है, जो जेल से फरार होने के बाद दोबारा मुंबई लौटता है। इंस्पेक्टर जेंडे एक बार फिर उसे पकड़ने के मिशन पर निकलते हैं। चिन्मय मांडलेकर ने इसमें हल्के-फुल्के हास्य का तड़का लगाकर इसे सिर्फ एक गंभीर क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि पुलिसिंग के जज़्बे की कहानी बना दिया।
गवर्नर:
गवर्नर में चिन्मय मांडलेकर और मनोज बाजपेयी की जोड़ी एक बार फिर साथ आई। फिल्म की कहानी ए. रमणन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें 1990 के दशक के आर्थिक संकट के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक का गवर्नर बनाया जाता है। देश को आर्थिक संकट से बचाने की उनकी जंग को फिल्म में रोमांचक अंदाज़ में दिखाया गया है। इस थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली।
द कश्मीर फाइल्स:
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। यह फिल्म उस दौर के दर्द, संघर्ष और त्रासदी को भावनात्मक तरीके से दर्शाती है और आज भी सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है।
आर्टिकल 370:
निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले की आर्टिकल 370 जम्मू-कश्मीर से 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने की घटना पर आधारित है। यामी गौतम धर और प्रियमणि अभिनीत इस फिल्म को इसकी दमदार कहानी, निर्देशन और शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक:
आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर आधारित है। 2019 में रिलीज़ हुई यह फिल्म अपने शानदार अभिनय, बेहतरीन निर्देशन और दमदार एक्शन सीक्वेंस के लिए आज भी याद की जाती है।


