- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
19 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार और अहमद खान; ‘वेलकम टू द जंगल’ में फ्रेंचाइज़ी के आइकॉनिक म्यूज़िक को किया रीक्रिएट
अक्षय कुमार और निर्देशक-कोरियोग्राफर अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल के साथ एक बार फिर हाथ मिलाया है। लगभग दो दशक पहले वेलकम के ओरिजिनल टाइटल ट्रैक पर साथ काम करने के बाद, यह जोड़ी अब इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की नई किस्त के लिए फिर से एकजुट हुई है।
अहमद खान का इस फ्रेंचाइज़ी से खास रिश्ता रहा है। साल 2007 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर वेलकम में उन्होंने अक्षय कुमार पर फिल्माए गए यादगार टाइटल ट्रैक की कोरियोग्राफी की थी। अब 19 साल बाद, वह वेलकम टू द जंगल के निर्देशक के रूप में फ्रेंचाइज़ी में लौटे हैं। निर्देशक के तौर पर यह अक्षय कुमार के साथ उनका पहला सहयोग भी है।
इस बार दोनों की यह साझेदारी फिल्म के आइकॉनिक म्यूज़िक तक भी पहुंची है। फ्रेंचाइज़ी से जुड़ी पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए मेकर्स ने वेलकम के सबसे लोकप्रिय म्यूज़िकल एलिमेंट्स को फिर से पेश किया है, जिनमें मशहूर टाइटल ट्रैक और सुपरहिट गाना ‘ऊचा लंबा कद’ शामिल हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार, अहमद खान और निर्माता चाहते थे कि ओरिजिनल गानों की आत्मा बरकरार रहे, लेकिन उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए नए अंदाज़ और बड़े पैमाने पर पेश किया जाए।
सूत्र ने बताया, “वेलकम फ्रेंचाइज़ी से लोगों की ढेरों यादें जुड़ी हुई हैं, खासकर इसके संगीत से। अहमद खान ओरिजिनल फिल्म के टाइटल ट्रैक का हिस्सा रहे थे, इसलिए करीब दो दशक बाद उस विरासत को दोबारा जीवंत करना पूरी टीम के लिए बेहद खास रहा। कोशिश यही थी कि गानों की पुरानी पहचान बनी रहे, लेकिन उन्हें वेलकम टू द जंगल के मुताबिक नए स्केल और नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाए।”
हाल ही में रिलीज़ हुआ ‘ऊचा लंबा कद फॉरएवर’,जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी नज़र आ रहे हैं, पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है। कई प्रशंसकों के लिए यह गाना आज भी 2007 की फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी की यादें ताज़ा कर देता है। वहीं, गाने में कैटरीना को दिए गए खास ट्रिब्यूट ने भी फैंस का दिल जीत लिया है।
इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि पुराने गानों और म्यूज़िकल एलिमेंट्स को दोबारा पेश करना फिल्म की मार्केटिंग रणनीति का अहम हिस्सा है। इससे एक ओर वे दर्शक जुड़ रहे हैं जो वेलकम के साथ बड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी भी पहली बार इस फ्रेंचाइज़ी से जुड़ रही है।
पुरानी यादों, शानदार संगीत और फ्रेंचाइज़ी की पहचान का बेहतरीन मेल वेलकम टू द जंगल को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वेलकम ब्रांड के जश्न के रूप में पेश कर रहा है। साथ ही, यह फिल्म अक्षय कुमार और अहमद खान के लगभग 19 साल बाद हुए इस खास पुनर्मिलन को भी यादगार बना रही है।
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नज़र आएंगे।
अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18, सीता फिल्म्सऔर राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


