- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
6टी नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मध्यप्रदेश ओवरऑल चैंपियन
ऑल इंडिया योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश योगा एसोसिएशन द्वारा माहेश्वरी भवन में आयोजित 6टी नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेजबान मध्यप्रदेश की बालक व बालिका टीम ने 8 आयु वर्गों में प्रथम एवं व्यक्तिगत मुकाबलों में 8 स्वर्ण, 8 रजत व 7 कांस्य पदक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया ।
मध्यप्रदेश योगा एसोसिएशन के सचिव गुलाब सिंह चौहान ने बताया की चैंपियनशिप में मिनी, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक व बालिका वर्ग में खेले गये टीम मुकाबलों में मेजबान मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान एवं मिनी, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक व बालिका वर्ग में खेले गये व्यक्तिगत मुकाबलों में 8 स्वर्ण, 8 रजत व 7 कांस्य पदक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया ।
पदक विजेता खिलाडियों को ऑल इंडिया योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. वीपी सिंह, एसएफआई महासचिव नवीन गौड़, आयोजन अध्यक्ष ईश्वर बाहेती, हरीश झुरानी, ईश्वर सिंह चौहान, एसएस तोमर ने पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का संचालन आकाश यादव व आभार प्रदर्शन गुलाब सिंह चौहान ने किया । व्यक्तिगत मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार है:
मिनी बालक: अंश सोलंकी (स्वर्ण), शाश्वत बूम (रजत), कृष्णा बघेल (कांस्य) । सब जूनियर बालक: अभिषेक दनेलिया (स्वर्ण), अदम्य बाजपई (रजत), राघवेन्द्र पटेल (कांस्य) । जूनियर बालक: प्रतिक पाठक (स्वर्ण), सयेद हनान (रजत), नुमान खान (कांस्य) । सीनियर बालक: रोहित बाजपई (स्वर्ण), राहुल शर्मा (रजत), सौरभ मिश्रा (कांस्य) ।
मिनी बालिका: नव्या तिवारी (स्वर्ण), प्रियंका बिशनोई (रजत), अनवी झंवर (कांस्य) । सब जूनियर बालिका: शिवानी धाकड़ (स्वर्ण), पलक तोमर (रजत), श्रध्दा जाधव (कांस्य) । जूनियर बालिका: पल्लवी प्रजापति (स्वर्ण), तान्या चौहान (रजत), प्रिया अग्रवाल (कांस्य) । सीनियर बालिका: सोनिया कामिला (स्वर्ण), निशा चावड़ा (रजत), सलोनी प्रजापत (कांस्य) ।


