- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टीआरपी से ज्यादा महत्वपूर्ण है कुमकुम भाग्य: श्रीति झा
ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन पार्टी में बेहद खुश नजर आईं यह खूबसूरत एक्ट्रेस
ज़ी टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज़ में से एक कुमकुम भाग्य ने बीते 5 वर्षों से दर्शकों को सफलतापूर्वक बांधे रखा है। इस महीने इस शो ने अपने 1500 एपिसोड्स पूरे किए हैं और अब भी यह दर्शकों का सबसे पसंदीदा और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना हुआ है। इससे इस शो की फैन फॉलोइंग साबित हो जाती है। इसी तरह इस शो का स्पिन ऑफ ‘कुंडली भाग्य‘ भी टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है।
ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन पार्टी में कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य की टीमें एक ही छत के नीचे साथ नजर आईं, जहां उन्होंने मिलकर खूब धूम मचाई। भले ही ये दोनों शोज़ टीआरपी चार्ट में ऊपर बने रहने के लिए के लिए एक दूसरे से मुकाबला कर रहे हों, लेकिन इससे इन दोनों टीमों के रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है। इन कलाकारों को टीआरपी के आंकड़े प्रभावित नहीं करते।
जहां बहुत से कलाकार अपने शो की टीआरपी को लेकर चिंतित रहते हैं, वहीं टैलेंटेड एक्टर श्रीति झा का मानना है कि कुमकुम भाग्य हर तरह से नंबर वन शो है। ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन पार्टी में श्रुति ने कहा, ‘‘टीआरपी मेरे लिए मायने नहीं रखती। हमें अवाॅर्ड मिला या नहीं, इस बात से फर्क नहीं पड़ता। कुमकुम भाग्य हमारे लिए नंबर वन है। हम अपने आप में नंबर वन हैं और हमारे लिए यही काफी है।‘‘


