- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
युधिष्ठिर सितारा दंगल की मुख्य कुश्ती के विजेता
इंदौर। छोटा नेहरू स्टेडियम में आयोजित सितारा-ए-इंदौर दंगल की मुख्य भिंड़त भारत केसरी युधिष्ठिर पहलवान व हरियाणा केसरी रविंद्र कुमार के मध्य हुई। इस मुकाबले में कभी युधिष्ठिर हावी होते तो कभी रविंद्र।
लगभग 20 मिनट तक इन दोनों पहलवानों ने अपने उम्दा दांव-पेंचों से दर्शकों को मंत्र मूग्ध किया। 20 मिनट तक फैसला नहीं होने के कारण मुकाबला अंकों के आधार पर हुआ, जिसमें बाजी युधिष्ठिर के नाम रही।

अन्य मुख्य मुकाबलों में दिल्ली के हरिओम पहलवान ने हरियाणा के नेशनल चैंपियन राहुल पहलवान को, मुदिस्सर मूसा ने मालेगांव के इमरान को, मल्हाराश्रम के विजय भाटीया ने मनमाड़ के गोपी पहलवान को तथा विजय यादव ने आकाश माली को आसमान दिखाया।
सफल पहलवानों को खेल मंत्री जीतू पटवारी, संजय लुणावत, नरेश वर्मा, अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक, अमान मेमन के आतिथ्य में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंजूर बेग, गम्मू कुरैशी, मो. रफीक खान व मो. अकबर मौजूद थे। संचालन युसूफ कुरैशी ने किया तथा आभार गिलानी कुरैशी ने माना।
वर्मा व बागवान को सितारा अवार्ड से नवाजा
दंगल के दौरान कुश्ती में अमूल्य योगदान देने पर इंदौर के रूस्तमें हिंद ओमप्रकाश वर्मा तथा महाराष्ट्र के इकबाल बागवान को विशेष रूप से सितारा-ए-इंदौर अवार्ड से नवाजा गया। वर्मा लंबे समय से कुश्ती से जुड़े हुए है, और अनेक प्रतिभाओं को निखार रहे है। वहीं बागवान पहलवान भी महाराष्ट्र में कुश्ती के विकास का अथक प्रयास कर रहे है तथा अनेक अखाड़ों को भी संचालित कर रहे है।
कड़कड़ाती ठंड में पहलवानों के दांव-पेंचों की गर्मी
शहर में रविवार को इस वर्ष का सबसे कम तापमान रहा, और कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, इसके बावजूद पहलवानों का उत्साह देखने लायक था और सितारा-ए-इंदौर दंगल में अपने दमदार प्रदर्शन से उम्दा दांव-पेंच दिखाकर कुश्ती के माहौल में गर्माहट ला दी।

छोटा नेहरू स्टेडियम में 24वें सितार-ए-इंदौर दंगल में पहलवानों के साथ कुशती प्रेमी दर्शकों का उत्साह देखता बनता था और बड़ी संख्या में दर्शक पहलवानों की हौसला अफजाई करने पहुंचे। शुरुआत में युवा पहलवान शाकिब कुरैशी व मो. रेहान ने खड़ी कुश्ती जीती।
उसके बाद आर-पार के मुकाबले प्रारंभ हुए। जिसमें राजस्थान के अदनान पहलवान ने उज्जैन के जिम्मी पहलवान को, महू के विनय चौधरी ने यश यादव को, चंपाबाग के फैज ने जबलपुर के इंतियाज को भोपाल के अमिर ने रतलाम के कुरैशी पहलवान को, सोनू पाटीदार ने नकुल पहलवान को, विजय चौधरी ने रिंकू यादव को, अली पहलवान ने नाजिल पहलवान को, जतिन पाठक ने पवन पहलवान को, औरंगजेब पहलवान ने अकिल को, अमान कुरैशी ने अलीम पहलवान को, साहिल ने अभिषेक यादव को, जहागिर ने आसिफ को तथा शावेज ने रेहान पहलवान को रोचक अंदाज में शिकस्त दी।
सोनू पहलवान व कदर पहलवान तथा दीपक यादव व राज वर्मा का मुकाबला कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुआ। सफल पहलवानों को खेल मंत्री जीतू पटवारी, संजय लुणावत, नरेश वर्मा, अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक, अमान मेमन के आतिथ्य में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंजूर बेग, गम्मू कुरैशी, मो. रफीक खान व मो. अकबर मौजूद थे। संचालन युसूफ कुरैशी ने किया तथा आभार गिलानी कुरैशी ने माना।


