- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रोम्यूज़िक काउंटडाउन में कृष्णा अभिषेक ने जॉन अब्राहम से क्यों मांगी माफी?
हमारे देश में जहां बाॅलीवुड और म्यूज़िक को किसी धर्म से कम नहीं माना जाता, वहीं अब ज़ी टीवी अपने ताजा वीकेंड प्राइमटाइम शो में दर्शकों के लिए इन दोनों क्षेत्रों का बेस्ट लेकर आया है। इस चैनल ने अपनी तरह का पहला म्यूज़िक काउंटडाउन शो – ‘प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन‘ पेश किया है, जिसे भारत के बेहतरीन आरजे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूब सेंसेशन सिद्धार्थ कन्नन होस्ट कर रहे हैं।
इस अभूतपूर्व चैट शो फाॅर्मेट में सुपरहिट गाने पेश किए जाते हैं, साथ ही बॉलीवुड के सबसे हॉट सेलिब्रिटीज़ भी इस शो में आकर अपने करियर, लव लाइफ और बी-टाउन के गरमागरम विषयों पर चर्चा करते हैं।
इस शो के आगामी एपिसोड में दर्शकों कोएक्टर एवं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के बीच बिल्कुलरियल और दिली चर्चा देखने को मिलेगी। इसी चर्चा के दौरान कृष्णा अभिषेक ने इंडस्ट्री में दोस्त और दुश्मन बनाने के बारे में बात कीऔर यह भी बताया कि कैसे उनके और जॉन अब्राहम के बीच पैदा हुईगलतफहमी अब तक बरकरार है।असल में कृष्णा अभिषेक ने फोर्स 2 की रिलीज के दौरान एक रियलिटी शो में स्क्रिप्ट के अनुसार जॉन की खिंचाई की थी।
इस घटना के इतने सालों बाद जब कृष्णा से जॉन के साथ उनके वर्तमान संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,”मैंने जॉन के साथ ‘हुक एंड क्रुक’ नाम की एक फिल्म की थी, जिसके बाद हम काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।मुझे आज भी याद है उस घटना ने मुझे किस तरह झकझोर कर रख दिया था। जब मुझे पता चला कि मेरे शब्दों का जॉन पर क्या प्रभाव हुआ है, तो मैंने पूरी कोशिश की कि मैं उन्हें मना सकूं और माफी मांग सकूं, कभी फूल भेजकर तो कभी टेक्स्ट मैसेजेस करके, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।”
ज़ी टीवी के प्रोम्यूज़िक काउंटडाउन में एक और प्रयास करते हुए कृष्णा ने कहा, “मैं इस नेशनल टीवी पर जॉन से तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह मुझे माफ कर दें।” हम भी आशा करते हैं इन दोनों दोस्तों के बीच विवाद खत्म हो जाए।


