- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जिला पावरलिफ्टिंग में सरगम चौहान और विशाल गाडगे का उत्कृष्ट प्रदर्शन
इंदौर। मध्यप्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में इंदौर कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में श्रीराम स्पोट्र्स ग्रुप एवं युवा किसान संघ द्वारा आयोजित इंदौर जिला पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में महिला खिलाडियों में सरगम चौहान, आयुषी वर्मा, दिव्या गुर्जर का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
पुरुष वर्ग में विशाल गाडगे, भावेश बरवे और अंकित चौहान का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। साथ ही अखिल भारतीय अंतर विश्व विद्यालय में स्वर्ण पदक लाने वाली खिलाड़ी सरगम चौहान का ट्रैक सूट देकर सम्मान किया गया। सब जूनियर एवं सीनियर पुरुष महिला प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी को पदक के साथ ही टी-शर्ट प्रदान की गई।
पुरस्कार वितरण पार्षद संजय कटारिया, विशाल सनोटिया, राजेश उदावत, विमल प्रजापत, दविंदर सिंह, बंसीलाल जोशी द्वारा किया गया। इससे पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ संजीव राजदान, श्रीराम तारे, रमेश नामदेव, लुईस नरोंहा, नरेन्द्र पाटीदार, बंसीलाल पुरोहित ने किया। अतिथि स्वागत जितेंद्र स्वामी, सुमित पालीवाल, धर्मेन्द्र पालीवाल, मनीष पालीवाल, शैलेन्द्र प्रजापत, विकास जोशी, श्रीमती शांतुना शर्मा, प्रदीप भोरे, मनोज जोशी ने किया।
महिला खिलाडियों में सरगम चौहान , आयुषी वर्मा, दिव्या गुर्जर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पुरुष वर्ग मै विशाल गाडगे , भावेश बरवे और अंकित चौहान का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। साथ ही अखिल भारतीय अंतर विश्व विद्यालय में स्वर्ण पदक लाने वाली खिलाड़ी सरगम चौहान का ट्रैक सूट देकर सम्मान किया गया। सब जूनियर एवं सीनियर पुरुष महिला प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी को पदक के साथ ही टी-शर्ट प्रदान की गई। स्पर्धा का संचालन संजय कराडे ने किया और आभार जगदीश राठौर ने माना।
विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है :-
महिला वर्ग : अद्वेता शर्मा, सिमरन केसवानी, सरगम चौहान, दिया दुबे, आयुषी वर्मा, रिया कौशल, सतरूपा कुशवाह, विद्या बरफा, दिव्या गुर्जर, शीतल शर्मा, स्नेहलता देशप्रेमी, हेमलता गुप्ता, रिचा जैन
पुरुष वर्ग : राहुल चौहान, विशाल मकवाना, सुमित राजपूत, मनोज मकवाना, शुभम कुमायूं, अखिलेश मंडलोई, शिव कोचले, अनुभव शुक्ला, अमन भगत, जितेंद्र सोलंकी, बालकृष्ण सुरी, फैजान एमजीवी, करण सिंह, मनीष टेकाम, निर्मल सिंह, सुनील गल्लानी, राज वर्मा, विशाल गाडगे, महावीर प्रजापति, आनंद गोयल, महेश कुमार, राजेश परमार, खुमान जोशी, विधान चौहान, हिमांशु माहेश्वरी, अंकित चौहान ।


