- Filmmaker Abhishek Pathak Celebrates 20 Years of Omkara, A Cult Cinematic Piece Decorated with Over 40 Awards
- Netflix Unveils First Look of Maitreyi Ramakrishnan and Priyanka Kedia's Coming-Of-Age Dance Comedy ‘Best Of The Best’
- हमारी पहली फिल्म और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार'… लोकेश धर ने साझा किया भावुक संदेश
- Bhumi Satish Pednekkar Extends Help to Flood-Struck Assam, Provides Essentials & Relief to Families Affected
- Manushi Chhillar to Represent India at the Glasgow 2026 Commonwealth Games Handover Ceremony; Only Indian Actress to Perform on the International Stage
सेमिनार में विशेषज्ञ डॉक्टर्स बताएंगे एप्लास्टिक एनिमिया के खतरे, बचाव और इलाज के तरीके
3 मार्च को आयोजित किया जाएगा नि:शुल्क एप्लास्टिक एनिमिया अवेयरनेस सेमीनार
सेमिनार में डॉक्टर एके द्विवेदी, डॉ. वैभव चतुर्वेदी, डॉ. संगीता पानेरी और डॉ. रिषभ जैन करेंगे संबोधित
इंदौर। आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 3 मार्च 2020 को एक दिवसीय नि:शुल्क एप्लास्टिक एनिमिया अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया परिसर में होने वाले इस सेमिनार में शहर के तीन प्रसिद्ध डॉक्टर्स एनिमिया के बारे में जागरुक करने के साथ ही उसके कारण खतरों, बचाव और इलाज की जानकारी देंगे। सेमिनार, मेडिकल और हेल्थ मैग्जीन सेहत एवं सूरत और एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेसर सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। नि:शुल्क सेमिनार के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
सेमिनार में विशेषज्ञ के तौर पर शामिल होने वाले डॉ. एके द्विवेदी ने बताया- आमतौर पर एनिमिया को लोग छोटी बीमारी समझते हैं और इसे गंभीरता से नहीं लेते। इसके लिए जागरुकता सेमिनार भी आयोजित नहीं किए जाते जबकि ये एक ऐसी बीमारी है, जो कई अन्य बीमारीयों को जन्म देती है। दांतो या मसूड़ों से लगातार खून निकलना, लंबे समय तक मासिक धर्म की समस्या से ग्रस्त रहना और पाइल्स की वजह से मल में खून आना, इनमें से किसी भी कारण से व्यक्ति एप्लास्टिक एनिमिया का शिकार हो सकता है।
कई लोग बुखार, जोड़ों में दर्द या स्कीन की समस्या की दवाई खुद ही लंबे समय तक लेते रहते हैं उन्हें भी एप्लास्टिक एनिमिया होने की आशंका ज्यादा रहती है। बगैर डॉक्टरी सलाह के लंबे समय तक किसी भी दवाई को लेना एनिमिया को आमंत्रित करता है। किमौथैरेपी के कारण भी एनिमिया भी होने का खतरा रहता है। हम ऐसी गंभीर बीमारी के बारे में लोगों को जागरुक करना चाहते हैं। यदि लोग शरीर में हिमोग्लोबीन की मात्रा बनाएं रखें और नियमित हिमोग्लोबीन की जांच करवाते रहें तो एनिमिया सहित कई बीमारियों से बच सकते हैं।
एनिमिया के खतरों के साथ उसके बचाव और इलाज की जानकारी देने के लिए ही ये सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। 3 मार्च को सुबह 9 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन होंगे। 10.30 से 11 बजे तक उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सेशन 11 से 1 बजे तक चलने वाले सेशन में विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी।
इस सेमिनार में रजिस्ट्रेशन के लिए निम्न मोबाइल नंबर्स पर संपर्क किया जा सकता है :-
9993700880, 9826014865, 9977759844 & 0731 4989287


