- Tamannaah Embraces the Spirit of Chhath Puja in The Vvaan’s Powerful ‘Chhathi Maiya’ Song Teaser
- Triptii Dimri: Balancing the Fine Art of Glamour & Exceptional Talent to Be Loved Across Generations
- द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर बने अमित भाटिया
- मेदांता इंदौर में लॉन्च हुआ AI-संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर’
- प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान मिला
अल्का जी कभी नहीं चाहती थीं कि मैं और उदित दोस्त बनें: कुमार सानू
पिछले सात सफल सीजंस से बाल गायकों की मधुर आवाजों और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ रियलिटी टेलीविजन पर राज करने के बाद ज़ी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अब सीजन 8 के साथ लौट आया है।
नए सीजन में जहां बाॅलीवुड प्लेबैक की गोल्डन तिकड़ी – अल्का याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जजों के रूप में नजर आ रही है वहीं पॉपुलर एंकर मनीष पॉल इस शो को होस्ट कर रहे हैं। प्रतिभागियो के टैलेंट, जजों की जुगलबंदी और मनीष की कॉमिंग टाइमिंग के साथ दर्शकों को इस पूरे सीजन के दौरान मजेदार वीकेंड्स देखने को मिलेंगे।
सारेगामापा लिटिल चैंप्स का होली स्पेशल एपिसोड इसके फैंस और दर्शकों के लिए एक ट्रीट साबित होगा, जिसमें उन्हें तीनों जजों के बीच एक दोस्ताना अंदाज नजर आएगा। असल में, कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपने कथित मतभेदों के बारे में भी बात की।
उन्होंने बताया, ‘‘बहुत से लोगों ने मेरे और उदित जी के बीच गलतफहमियां पैदा कर दी थीं। लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आज हमारे बीच सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं।‘‘
इस सिंगर ने आगे अल्का जी की भी टांग खींचते हुए मजाक में कहा, ‘‘असल में अल्का जी कभी नहीं चाहती थीं कि मैं और उदित जी दोस्त बनें।‘‘ तीनों जजों के बीच ये दोस्ताना हंसी-मजाक यकीनन मनोरंजन से भरपूर थी।
कुमार सानू ने आगे बताया, ‘‘ज़ी टीवी का शुक्रिया कि पिछले कुछ महीनों से उदित और मैं अच्छी तरह जुड़ गए हैं। जब हमने असल में एक दूसरे को जाना तो हमारे बीच एक बढ़िया केमिस्ट्री बन गई। बहुत से लोग हमारे दिमाग में बुरी बातें भर देते थे, लेकिन अब हम अच्छे दोस्त हैं।‘‘


