- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सोहम शाह रीमा कागती की वेब सीरीज में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे
तुम्बाड फेम सोहम शाह जिनकी फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था, अब एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट के साथ वापस आ गए हैं। खबरों के अनुसार सोहम ने रीमा कागती द्वारा निर्देशित वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है।
सोहम सीरीज़ में एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं, जो की इस सीरीज़ में एक छोटे शहर का निवासी है। चूँकि सोहम पहले से ही एक छोटे शहर से नाता रखते है इसलिए उनके किरदार को और बेहतर बनाने के लिए यह बहुत आसान और सहज था।
सोहम पहले से ही वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं और कैरेक्टर में आने के लिए वर्कशॉप के सेशनस में जा रहे है । वे पुलिस स्टेशनों का दौरा कर रहे है , पुलिस वालो से मील रहे है , उनकी दिनचर्या और हावभाव का निरिक्षण कर रहे है ,पुलिस विशेषताओं और उनकी कार्यशैली सीख रहे है वे यह भूमिका को जिवंत दिखाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे है।
अपने किरदार की तैयारी के बारे में अधिक बात करते हुए सोहम शाह ने कहा, “जब मुझे स्क्रिप्ट मिली, तो मुझे यह बेहद पसंद आया और मैंने इसे सिर्फ एक बार में पढ़ा। इसके बाद मैं रीमा से मिला और हमने इस करेक्टर पर चर्चा की। उन्होंने मुझे केरेक्टर समझाया मैंने अपने कुछ विचार सामने रखे जो उन्हें भी पसंद आये।
वहां से मैंने अपने भूमिका पर काम करना शुरू कर दिया। मैंने रीमा और पूरे कलाकारों के साथ कुछ रीडिंग सेशन किये । मैंने अपने जीवन में पहली बार पुलिस की वर्दी पहनी है इसलिए मैंने अपने बॉडी में बदलाव के लिए भी काम करना शुरू कर दिया । मैंने इस बात पर गहन शोध किया है कि एक पुलिसकर्मी कैसे बोलता है, कैसे काम करता है और उनके तौर तरीके कैसे होते है । मैंने वर्क शॉप में भाषा और बोली पर भी काम किया है । “
इस वेब सीरीज़ के अलावा सोहम शाह , द बिग बुल में अभिषेक बच्चन के भाई का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे जो कि २०२० की वित्तीय अपराध-ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित है और अभिषेक बच्चन, इलियाना डिक्रूज और निकिता दत्ता द्वारा अभिनीत है। सोहम कृति कुल्हारी के साथ एक और शार्ट फिल्म में भी नजर आएंगे और जिसका निर्देशन पवन कृपलानी कर रहे हैं।


