- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंदौर में डीलरों के सम्मेलन के दौरान केन्स्टार ने लॉन्च किये नये उत्पाद
इंदौर. पिछले 20 सालों में कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स के भारतीय घरेलू ब्रांड केन्स्टार ने गुणवत्ता के मामले में अपनी एक अलग और विश्वसनीय पहचान स्थापित की है. केन्स्टार के उच्च गुणवत्ता वाले एयर कूलर, फ़ूड प्रीपेरेशन, कुकिंग सोल्यूशन्स, पंखे, फ़्रैब्रिक सोल्यूशन्स और हीटिंग सोल्यूशन्स ने तमाम भारतीयों के जीने के अंदाज़ को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है.
07 मार्च, 2020 को इंदौर में डीलरों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया जो काफ़ी सफल साबित हुआ. यहां पर 200 से अधिक व्यापारिक साझेदार एक दिन के लिए होटल रेडिसान में मिले और एक-दूसरे से जानकारियां का आदान-प्रदान किया और नेटवर्किंग का लाभ उठाया. इस मौके पर केन्स्टार ने कूलर, पंखे और किचन अप्लायंस की नई रेंज को सभी के सामने पेश किया.
केन्स्टार द्वारा पेश किये गये 15 लीटर से 100 लीटर तक के रिमोट-कंट्रोल्ड, ह्यूमिडिटी कंट्रोल्ड कूलरों ने सबका ख़ूब ध्यान आकर्षित किया. ये कूलर गर्मी के इस मौसम में बेहद कारगर साबित होंगे. यहां तमाम तरह की जगहों को हवादार रखनेवाले पंखों की नई रेंज भी प्रदर्शित की गई, जिनमें सीलिंग, टेबल, पेडेस्टल और एक्जॉस्ट पंखों का शुमार था.
केंस्टार ने नये मॉडल के किचन अप्लायंस का भी यहां प्रदर्शन किया गया, जिनमें आधुनिक किस्म के मिक्सर ग्राइंडर, माइक्रोवेव, ओवेन, ऑक्सीफ़्रायर और वॉटर हीटर शामिल थे.
इस मौके पर रिद्म हाउस (कूलर), सेठी एंटरप्राइज़ेज़ (स्मॉल अप्लायंसेस और वॉटर हीटर) और पार्श्वनाथ अप्लायंस स्मॉल अप्लायंसेस और वॉटर हीटर) जैसे प्रमुख डिलरों और वितरकों ने हिस्सा लिया.
इस कार्यक्रम का उद्घाटन केन्स्टार के सीईओ सुनील जैन, श्री ध्रुव गुप्ता (प्रोडक्ट बिज़नेस हेड), प्रदीप पांडा (बिज़नेस हेड) व श्रीकांत कुल्ले (रीजनल सेल्स हेड) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर केन्स्टार के सीईओ सुनील जैन ने कहा, “केन्स्टार एक अर्से से भारतीय घरों और ऑफ़िसों की ज़रूरतों को समझने और उन्हीं के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण घरेलू ब्रांड के निर्माण का प्रयास करता रहा है. सभी डीलर हमारे परिवार का बेहद अहम हिस्सा हैं, जो सीधे तौर पर हमें हमारे उपभोक्ताओं से जोड़ते हैं. मौजूदा समय में मध्य प्रदेश में हमारे 1000 से अधिक डिलर आउटलेट हैं और हमने इसे और मज़बूती प्रदान करते हुए इस साल इस संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए इस 1500 के पार ले जाने का लक्ष्य रखा है.”
केन्स्टार के प्रोडक्ट बिज़नेस हेड ध्रुव गुप्ता कहते हैं, “केन्स्टार अधिक आय वाले सभी घरों की पहली पसंद बनकर उभरा है. इसकी ख़ास वजह है हमारे आधुनिक उत्पाद और त्वरित रूप से मुहैया कराई जानेवाली सेवाएं. हमारे विशाल डीलर समुदाय का इसमें एक बहुत बड़ा योगदान है. अपने अथक प्रयासों और निरंतर सहयोग के लिए हम मध्य प्रदेश के तमाम डीलरों का शुक्रिया अदा करते हैं. जल्द अपने नये उत्पादों के लॉन्च किये जाने के मद्देनज़र हम इस रिश्ते को और भी मज़बूत बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.”
केन्स्टार के बिज़नेस हेड प्रदीप पांडा ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय केन्स्टार परिवार में मध्य प्रदेश एक बेहद अहम हिस्सा है. हम अपने मौजूदा साझेदारों, अपने उत्तम प्रोडक्ट पोर्टफ़ोलिया, हमारे गोल्ड स्टैंडर्ड सर्विस और 20 सालों में केन्स्टार द्वारा हासिल के लोगों के विश्वास के चलते हमें पूरी उम्मीद है कि हम इस साल 1500 डीलर आउटलेट के अपने टार्गेट को पूरा कर लेंगे. हमें उम्मीद है कि इस गर्मी के मौसम में कूलर, पंखे और किचन अप्लाएंसेस की हमारी नई रेंज लाखों भारतीय घरों और ऑफ़िसों की शोभा बढ़ाएगी.”
सीईओ सुनील जैन ने केन्स्टार के अपटेड और अपग्रेड किये हुए कस्टमर सेल्स सर्विस प्लेटफॉर्मों पर और अधिक जानकारी मुहैया कराई. भारत में उसके 300 से अधिक सर्विस सेंटर और फ़्रेंचाइज़ से समर्पित कस्टमर केयर नंबर, ई-मेल, ऑनलाइन कस्टमर रिक्वेस्ट और वॉट्सऐप के माधय्म से 24×7 संपर्क किया जा सकता है. केन्स्टार इस बात को सुनिश्चित करता है कि सभी रिक्वेस्ट प्राप्त होने के कुछ ही घंटों के भीतर उन सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाए.
गौरतलब है कि केन्स्टार के सभी उत्पाद वैश्विक गुणवत्ता नियंत्रण के सभी कड़े नियमों से होकर गुज़रते हैं ताक़ि वे अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरे साबित हों. केन्स्टार के सभी उत्पाद आज के ऐसे आधुनिक भारतीयों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, जो अपने लिए सर्वश्रेष्ठ चीजों की चाह रखते हैं. ऐसे में केन्स्टार गुणवत्ता, स्टाइल और लम्बे समय तक टिके रहने की क्षमता को पुनर्भाषित कर अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है.
इस मौके पर केन्स्टार की टीम ने डीलरों के सवालों के जवाब भी दिये और उनसे फ़ीडबैक भी लिया. स्वादिष्ट व्यंजनों और बेहतरीन किस्म के पेय पदार्थों के सेवन के बीच मध्य प्रदेश के केन्स्टार परिवार ने ब्रांड को राज्य में और भी मज़बूती प्रदान करने से संबंधित तमाम आइडिया पर भी चर्चा की. डीलरों से संबंधित ऐसा ही एक और कार्यक्रम वीकएंड में अहमदाबाद में आयोजित किया गया था, जहां पर ब्रांड ने गुजरात के तमाम डीलरों से मुलाक़ात की.
उल्लेखनीय है कि केन्स्टार रूम हीटर से लेकर विभिन्न तरह के अन्य अप्लायंस की नई रेंज जल्द ही बाज़ार में उतारेगा.


