- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
धर्मेन्द्र के साथ मनीष पॉल का जय वीरू मोमेंट
सुल्तान ऑफ़ स्टेज मनीष पॉल ने सारेगामापा लिल चैंप्स के नए सत्र के साथ अपने प्रशंसकों का फिर से मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मनीष इस नए सत्र की मेजबानी कर रहे है और हमें अपने अंदाज में हंसाने के लिए तैयार है ।
मनीष ने हमेशा ही अपने शानदार कॉमिक टाइमिंग और होस्टिंग के साथ हमारे दिलों पर कब्जा बनाया हुआ है, उन्हें मजाकिया चुटकुले और वन-लाइनर्स के साथ दर्शकों को क्रैक करने की कला में महारत हासिल है , इसलिए उन्हें सुल्तान ऑफ़ स्टेज कहा जाता है ।
हालिया एपिसोड में सा रे गा मा पा पर एक विशेष अतिथि नजर आएंगे और वह कोई और नहीं बल्कि महान अभिनेता धर्मेंद्र हैं हां, आपने इसे सही सुना!धर्मेन्द्र जी को सारेगामापा के सेट पर प्रतियोगियों को खुश करते हुए नज़र आए।
मनीष ने धर्मेन्द्र से फेमस जय वीरू का ये दोस्ती सॉन्ग को फिर से रिक्रिएट करने का अनुरोध किया। जिस पर धर्मेंद्र राजी हो गए और उन्होंने इस सॉन्ग को स्कूटर पर रीक्रिएट किया।
मनीष ने कहा “मैं धर्मेंद्र जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैंने उनसे शोले फिल्म का ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ सॉन्ग को रिक्रिएट करने का अनुरोध किया था, उन्होंने यह बात मानली ।
हम दोनों वैसी ही स्कूटर पर बैठे धर्मेंद्र वीरू बने तो में जय बन गया । इस एपिसोड में हमने खूब मस्ती और धमाल किया , जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन होगा ।
शो के करीबी सूत्रों ने कहा इस एपिसोड में धर्मेंद्र ने प्रतियोगी और शो के होस्ट मनीष पॉल के साथ खूब धमाल मचाया है । यह एपिसोड देखना वाकय ही बहुत दिलचस्प और मनोरंजन से भरपूर होगा ।


