- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
दर्शकों के क्वॉरेंटाइन की बोरियत मिटाने के लिए ज़ी टीवी लाया है ट्रिपल ट्रीट!
अपने दर्शकों को सबसे पहले रखते हुए भारत के अग्रणी हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ज़ी टीवी ने हर अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा बढ़िया कार्यक्रमों के साथ उनका मनोरंजन किया है। ऐसे समय में, जहां दर्शक सोशल डिस्टैंसिंग अपना रहे हैं और घर पर खुद को क्वॉरेंटाइन कर रहे हैं, वहीं ज़ी टीवी तीन नए शोज़ का एक एक्सक्लूसिव बैंड लेकर आया है। इनमें हर शो की एक दमदार कहानी है, जिसमें प्यार की ताकत दिखाई गई है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्यार से हमें सबसे बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने की ताकत मिलती है। 25 मार्च से हर रात 9 बजे से रात 11 बजे तक ज़ी टीवी की सीमित सीरीज़ – ‘कर ले तू भी मोहब्बत‘, ‘बारिश‘ और ‘कहने को हमसफर हैं‘ पहली बार टेलीविजन पर दिखाई जाएगी।

कर ले तू भी मोहब्बत में राम कपूर और साक्षी तंवर हंै। यह एक संघर्षशील सुपरस्टार और उसकी सलाहकार की कहानी है, जो शराब की लत से उबरता है। इस कहानी में दिखाया गया है कि अपनी बेटियों की शादी के दौरान एक सुपरस्टार को अपनी सलाहकार से प्यार हो जाता है और फिर इसके बाद किस तरह का ड्रामा होता है। 25 मार्च से शुरू हो रहा ‘कर ले तू भी मोहब्बत‘ रोज रात 9 से 10 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

रात 10 बजे दिखाया जाएगा बारिश, जिसमें शरमन जोशी और आशा नेगी हैं। यह अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो अजनबी लोगों की जिंदगी की कहानियां हंै। जहां अनुज (शरमन) एक गुजराती व्यवसायी है, जिसने अपने परिवार का बिजनेस संभालने के लिए बहुत कम उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी, वहीं गौरवी (आशा) एक महाराष्ट्रीयन लड़की है जो मानती है कि शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।
वो अनुज की कंपनी में काम करती है। फिर अपने-अपने परिवारों की वजह से दोनों की शादी हो जाती है। क्या उन्हें महसूस होगा कि वो दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं? या फिर उन्हें अंत में एक दूसरे से प्यार हो जाएगा? यह तो सिर्फ वक्त ही बताएगा!
इसके बाद रात 10ः30 बजे दिखाया जाएगा कहने को हमसफर हैं, जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित (रोनित रॉय), उसकी पत्नी पूनम (गुरदीप कोहली) और एक इंटीरियर डिजाइनर अनन्या (मोना सिंह) के बीच एक प्रेम त्रिकोण दिखाया गया है।
शुरुआत में परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन जब सच्चाई सामने आती है, तो सभी हैरान रह जाते हैं। क्या रोहित पूनम के साथ रहेगा या फिर वो अनन्या के लिए अपना पूरा परिवार छोड़ देगा? जानने के लिए ज़ी टीवी पर ट्यून इन करें!
इन तीनों शोज़ के अलावा दर्शक अपने पसंदीदा शोज़ – ‘कुमकुम भाग्य‘ और ‘कुंडली भाग्य‘ के सबसे दिलचस्प एपिसोड्स भी देख सकते हैं, जिसे क्रमशः शाम 7 से 8 बजे और रात 8 से 9 के बीच, हर सोमवार से शुक्रवार प्रसारित किया जाएगा।
ज़ी टीवी के मशहूर क्लासिक शोज़ जैसे राम कपूर और प्राची देसाई का ‘कसम से‘ और क्रिस्टल डिसूज़ा, पराग त्यागी और किश्वर मर्चेंट का ‘ब्रह्मराक्षस‘ भी एक बार फिर दिखाए जाएंगे, जिनका प्रसारण क्रमशः दोपहर 2 से 3 बजे और शाम 5 से 6 बजे के बीच ज़ी टीवी पर होगा।
इस चैनल के नए शोज़ के बारे में बताते हुए ज़ी टीवी की बिजनेस हेड अपर्णा भोसले ने कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब कोविड-19 का फैलाव रोकने के लिए सोशल डिस्टैंसिंग (सामाजिक दूरी) की सख्त जरूरत है, लोग ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिता रहे हैं।
ऐसे में हमारा विचार है कि हम दर्शकों को और उनके पूरे परिवार को सबसे दिलचस्प मनोरंजन पेश करें। हमने रात 9 से 11 बजे के बीच का एक नया समय तैयार किया है, जिसमें तीन नई सीमित सीरीज़ – कर ले तू भी मोहब्बत, बारिश और कहने को हमसफर हैं की कहानियां दर्शकों में यह विश्वास जगाएंगी कि प्यार की ताकत से हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों का मुकाबला कर सकते हैं।
हर शो में टीवी के जाने-माने चेहरे हैं, जिनसे दर्शक करीब से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा हम ‘कसम से‘ और ‘ब्रह्मराक्षस‘ जैसे ज़ी टीवी के क्लासिक शोज़ भी दोबारा प्रस्तुत कर रहे हैं, साथ ही दर्शकों को उनके पसंदीदा शोज़ – ‘कुंडली भाग्य‘ और ‘कुमकुम भाग्य‘ भी लगातार दिखाए जाएंगे ताकि दर्शकों को अपने फैमिली टाइम में कई तरह के कार्यक्रम देखने को मिल सकें।


