- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
मिर्ज़ापुर अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने इस दमदार गाने से बढ़ाया कोरोना फाइटर का मनोबल
‘कोरोनावायरस ’ महामारी का प्रकोप इस समय भारत सहित पूरी दुनिया को अपने चक्रव्यू में बांधे रखा है। इस बीमारी के चलते लोगों को घर में रहने की हिदायते दी जा रही है , ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सकें।
इस स्थिति के कारण दुनिया एक ही स्थान में थम सी गई है ,केवल कुछ अति आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी चीज़ो में सख्ती से तालाबंदी लगा दी गई है। अगर हम बात करे मनोरंजन जगत की तो प्रोडक्शंस रुक गए हैं, फिल्म थिएटर बंद हो गए हैं, शूटिंग को रोक दिया गया है , फिल्मों की रिलीज़ डेट को बढ़ा दिया गया है।
लेकिन हमारे मनोरंजन जगत ने घर में रहते हुए कोरोना वायरस महामारी की भयावयता से देश को जागरूक कराने की जिम्मेदारी ली है ,कि कैसे तरह से सावधानियों का अभ्यास करने हुए इस बिमारी का मुकाबला किया जाए। इसके अलावा वे नए-नए चैलेंजेस से रु बा रु कराते हुए मनोरंजन की अपनी ड्यूटी को भी निभा रहे है।
हाल ही में, मिर्जापुर एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास ने एक बहुत ही प्यारा और भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें वे पुलिस अधिकारियों और कोरोनावायरस के खिलाफ सक्रिय रूप से लड़ने वाले सभी अधिकारियों को एक गीत समर्पित करके धन्यवाद कर रही हैं।
सबसे पहले अक्षय कुमार ने ‘दिल से थैंक यू’ अभियान शुरू किया, इस अभियान के द्वारा सुपरस्टार ने पुलिस, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ सहित सभी को धन्यवाद दिया जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा में प्रयासरत है। अक्षय के अलावा और भी कई बॉलीवुड हस्तियों ‘दिल से थैंक यू’ कैंपेन का हिस्सा बने। और अभियान में शामिल होकर आभार व्यक्त किया।
और इनमे से एक है मिर्ज़ापुर एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास , जिन्होंने ‘हम होंगे कामायब एक दिन’ गीत गाते हुए एक वीडियो साझा किया। जिसमे उन्होंने आगे कहा “नमस्ते दोस्तो ,मैं अनंग्शा बिस्वास।
और मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं जो इस भयानक परिस्थिति में देश की सेवा में व्यस्थ है जिनमें पुलिस, मेडिकल प्रोफेशनल्स, सैनिटेशन कार्यकर्ता और अन्य शामिल है। आपका सभी का धन्यवाद , आपकी वजह से हम घर में सुरक्षित और स्वस्थ हैं। और मैं सभी भारतीयों से अपील करना चाहती हूं कि कृपया घर पर रहें और अपने परिवार के साथ रहें और सभी को COVID-19 के खिलाफ लड़ने में मदद करें ”
अनंग्शा ने एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की थी , जहा उन्होंने कई नाटक भी किए। इसके अलावा उन्होंने कुछ शार्ट मूवीज भी की। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा की सिर्फ छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि वह ‘बेनी और बबलू’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। अनंग्शा बिस्वास को ‘मिर्जापुर’ में जरीना की दमदार भूमिका से प्रसिद्धि मिली थी और अब वे जल्द ही वह ‘मिर्जापुर 2’ में दिखाई देंगी।


