- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
- Vedang Raina Turns Indian Brand Ambassador for Tommy Hilfiger’s Fall Winter 2026 Watch Campaign
- Rajshri Productions & Himesh Reshammiya Melodies Spark the Season of Love by Unveiling a Heartwarming Motion Poster of the Upcoming Title Track of Yeh Prem Mol Liya, Fueling Excitement for the Grand Song Launch Taking Place Tomorrow
- It Was Always My Dream to Connect Through Nature”: Seerat Kapoor Reveals the Emotional Family Story Behind Her Lonavala Retreat Jade *
इंदौर में 298 मरीज हुए कोरोना पॉजीटिव
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर जारी है. संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है.
शनिवार सुबह जहां तीन लोगों की मौत के साथ मौत का आकंड़ा 30 पहुंच गया. वहीं रात को जारी मेडिकल बुलेटिन में 49 नये संक्रमित मिले. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 298 हो गई है. इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं. हालांकि इसमें से 29 लोग के स्वास्थ्य में सुधार भी हुआ है और वे घर जा चुके हैं.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर 102 चिकित्सकों को भेजा गया इंदौर
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर में चिकित्सा संसाधन बढ़ाएं गए हैं। इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की अत्यधिक संख्या के दृष्टिगत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के 70 बंधपत्र चिकित्सकों एवं 32 नियमित चिकित्सकों को आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के अधीन कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त चिकित्सकों को तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के अधीन कार्यग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इन 102 चिकित्सकों की उपलब्धता से इंदौर शहर में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।
इंदौर सहित प्रभावित अन्य जिलों की सीमाओं को पूरी तरह होगी सील
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर-भोपाल सहित प्रदेश के सभी कोरोना प्रभावित जिलों में कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों तथा कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की जिलेवार समीक्षा की। इस दौरान इंदौर के कलेक्टोरेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग में संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह तथा डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र उपस्थित हुये। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी संभागों के संभागायुक्त और जिला कलेक्टर तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित इंदौर और भोपाल जिलों में विशेष एहतियात रखी जाये। कोरोना वायरस से प्रभावित इन जिलों के साथ ही अन्य जिलों में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाये। इन जिलों की सभी सीमाओं को सील किया जाये। कोई भी व्यक्ति न तो इन जिलों में आ पाये और न ही कोई इन जिलों से अन्य जिलों में जा पाये। उन्होंने कन्टोनमेंट क्षेत्रों में भी सख्ती से प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कन्टोनमेंट क्षेत्रों में प्रोटोकॉल का पालन कराया जाये। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इंदौर में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर ध्यान दिया जाये। सभी जिलों में आपदा प्रबंधन ग्रुप का गठन कर उन्हें सक्रिय किया जाये। इस ग्रुप में गैर शासकीय संगठन, जनप्रतिनिधियों, डॉक्टर्स, विशेषज्ञों आदि को भी शामिल किया जाये। दूध, दवाइयों, सब्जी, किराना आदि की आपूर्ति भी सुलभ बनाई जाये। इसके लिये जिलेवार स्थिति के अनुसार कार्ययोजना बनाकर व्यवस्था बनायें। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनता को जागरूक करने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन को जागरूक किया जाये कि लक्षण दिखायी देने पर तुरंत बतायें। बीमारी को छिपाये नहीं। सही स्थिति सामने लायें। उन्होंने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के लिये अभियान चलाने के निर्देश भी दिये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कहीं भी जमाखोरी एवं कालाबाजारी नहीं हो। जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि चिन्हित कोविड हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन सहित अन्य सभी जरूरी संसाधनों की उपलब्ध निरंतर बनाये रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रायवेट मेडिकल अस्पतालों में इलाज की सुविधा बनायी रखी जाये। इलाज करने से मना करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। इस संबंध में एस्मा भी लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गेंहू सहित अन्य उपज की खरीदी व्यवस्था की भी समीक्षा की।


