- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
कोरोना से इंदौर में दो और मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर जारी है. संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. रविवार को दो और लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही मौत का आकंड़ा 32 हो गया. वहीं शनिवार रात को जारी मेडिकल बुलेटिन में 49 नये संक्रमित मिले. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 298 हो गई है. इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं.
शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सीएमएचओ प्रवीण जडिय़ा के अनुसार एमआरटीबी अस्पताल के चेस्ट वार्ड में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनकी मौत पूर्व में ही हो चुकी है. मृतकों में सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं. इधर, शनिवार जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक एक ही दिन में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए.
एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जारी हुई दो रिपोर्ट में 49 नए पॉजिटिव सामने आए. इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 298 पर पहुंच गयाॉ. पॉजिटिव मरीजों में बॉम्बे हॉस्पिटल के एक डॉक्टर व नर्स भी हैं. इधर, रविवार को दो मरीजों के मौत की पुष्टि के साथ ही यह आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धिपुरम कॉलोनी में एक ही परिवार के 10 सदस्य संक्रमित मिले. इनमें 15 साल की लड़की और 22, 46, 75, 62, 39 और 42 साल की 6 महिलाएं हैं. इसी तरह रानीपुरा के एक परिवार की भी 3 महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं.


