- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
इंदौर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ पार
अब तक 306 संक्रमित, 32 की मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर जारी है. संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है. रविवार शाम जारी रिपोर्ट में 8 और नए मरीज सामने आए. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन सौ पार हो गई और शहर में 306 संक्रमित हो गए. वहीं रविवार को दो लोगों की मौत हुए थी जिससे ही मौत का आकंड़ा 32 हो गया था.
उल्लेखनीय है कि वहीं शनिवार रात को जारी मेडिकल बुलेटिन में 49 नये संक्रमित मिले थे और कुल संक्रमितों की संख्या 298 हो गई थी. वहीं रविवार सुबह दो मरीजों को मौत हो गई थी. सीएमएचओ प्रवीण जडिय़ा के अनुसार एमआरटीबी अस्पताल के चेस्ट वार्ड में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनकी मौत पूर्व में ही हो चुकी है. मृतकों में सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं. इधर, शनिवार जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक एक ही दिन में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए. एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जारी हुई दो रिपोर्ट में 8 नए पॉजिटिव सामने आए. इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 306 पर पहुंच गया.


