- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
संगीता कापुरे ने अपनी “ये रिश्ते है प्यार के” की टीम के लिए एक भावनात्मक संदेश किया साझा !
कोरोनावायरस महामारी ने पुरे देश को लॉकडाउन की स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसके प्रकोप को देखते हुए घर में रहने का आग्रह किया गया है। मनोरंजन जगत की बात की जाए तो प्रोडक्शंस रुक गए हैं, सिनेमाघर बंद हो गए हैं ,शूटिंग को बीच में रोक दिया गया है।
टेलीविज़न जगत की कई हस्तिया इस क्वारंटाइन में कोरोना महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के काम जुटी हुई है। लेकिन इन सब के बीच टेलीविज़न सितारे अपने सेट के परिवार को याद कर रहे है। जिनके साथ वह दिन का ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताते थे। और इसी कारण वे जल्द से जल्द काम पर वापस जाना चाहते हैं।
‘ये रिश्ते है प्यार के’ पॉपुलर शो में नज़र आने वाली टेलीविजन अभिनेत्री संगीता कापुरे ,जिसे सभी निधि मामी के रूप में जानते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने शो ‘ये रिश्ते है प्यार के’ के सेट से अपने दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और जिससे स्पष्ट है कि वह अपने दूसरे परिवार को मिस कर रही हैं।
इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा ‘मिस यू दोस्तों,आपको जल्द ही देखने की उम्मीद है और पहले की ही तरह एनर्जी के साथ सेट पर हमारा दिन शुरू होगा।’ तस्वीर में, हम देख सकते हैं कि संगीता कापुरे ,रिया शर्मा, कावेरी प्रियम, त्रिशा चटर्जी, चैत्राली गुप्ते और मोहित शर्मा के साथ कितना करीबी रिश्ता शेयर करते हुए नज़र आ रही है, क्योंकि वह अपने मस्ती भरे व्यवहार के कारण जल्दी ही लोगों के दिलो में घर कर लेती है।
इस बीच, अभिनेत्री संगीता कपूरे ने एहतियात बरतते हुए अपने घर के आस-पास के आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया। । पोस्ट में, हम देख सकते हैं कि हम सबकी प्यारी निधि मामी उर्फ़ संगीता कपूरे आवारा कुत्तों को बहुत प्यार से खाना खिला रही है।
हालांकि, उन्होंने बीमारी से बचने के लिए मास्क और हाथ में ग्लब्स पहन रखा था।। संगीता कपूरे के इस छोटे से कदम ने मानवता की एक मिसाल कायम की है। साथ ही अभिनेत्री ने एक संदेश देने का प्रयास किया है कि किस तरह खुद सुरक्षित रहते हुए इस कठिन घडी में अपने पालतू पशुओं के साथ बाहर के जानवरों का ख्याल और मदद की जा सकती है।
टेलीविजन अभिनेत्री संगीता कपूरे , वर्तमान में स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ते है प्यार के’ में नज़र आ रही हैं। जहां वह निधि राजवंश की भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार को दर्शक काफ़ी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके अभिनय को सराहा भी जा रहा है।


