- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी कैसे दे रही है घर पर बैठने की तरकीब !
भारत में कोरोनावायरस महामारी तेजी से अपने पाँव पसार रही है। अलग अलग दिशा में कार्यरत ख्याति प्राप्त व्यक्ति आगे आकर इस बीमरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का अभियान चला रहे हैं। और वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उपायों को साँझा कर रहे हैं।
मशहूर हस्तिया कोरोनोवायरस संकट की गंभीरता के बारे में बात करते हुए इसे “वैश्विक युद्ध” कह रहे है। और लोगों से घर के अंदर रहने, स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक दूरी का अभ्यास करने की अपील की है। इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री जार्जिया एंड्रियानी ने लोगों से आग्रह किया,कि घर पर रहकर सुरक्षित रहे ।
जार्जिया एंड्रियानी ने सोशल मीडिया पर कोरोनवायरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए लोगों से अपील की और साथ ही COVID 19 के बारे में जानकारी साझा की। इस संकट भरी स्थति में लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से अभिनेत्री ने एक विशेष वीडियो पेश किया, जिसमें इस लॉकडाउन के दौरान खुद को सुरक्षित रखने का तरीका बताया गया है।
वीडियो की शुरुआत में जार्जिया एंड्रियानी ने लोगों को एहतियाती कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ COVID 19 के प्रसार को रोकने में मदद करने की गुजारिश की है। इसके अलावा लोगों को उन तीन चीजों को कमेंट सेक्शन में लिखने के लिए कहा है जो वह घर रहकर कर पा रहे हैं।
जार्जिया जल्द ही ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। जिनमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया नज़र आएंगे। इसके अलावा, वह अरबाज खान और प्रिया वरियर के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलों ‘ में एक आइटम नंबर से डांस का तड़का लगते हुए नज़र आएँगी।
आने वाले समय में उनके पास बॉलीवुड के कई अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट्स है। जो उनकी बॉलीवुड में करियर की शानदार शुरुआत के साक्षी बनेंगे।


